भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /जेल की ऊंची दीवारें भी नहीं रोक पाईं आस्था, मुजफ्फरपुर में 98 कैदी करेंगे छठ व्रत

जेल की ऊंची दीवारें भी नहीं रोक पाईं आस्था, मुजफ्फरपुर में 98 कैदी करेंगे छठ व्रत

Edited ByRanjana Kumari
Published: Nov 11, 2026, 02:33 PM IST|Updated: Nov 11, 2026, 02:47 PM IST
joinshare
छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं है, यह बिहार की आत्मा है. इसकी आस्था इतनी गहरी है कि जेल की ऊंची और मजबूत दीवारें भी इसे रोक नहीं सकतीं. इसका जीता-जागता उदाहरण मुजफ्फरपुर जेल से सामने आई हैं. आइए जानते हैं पूरी खबर-

मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो किसी के भी दिल को सुकून से भर दे. यहां सजा काट रहे कैदी अपने सारे दुख-दर्द भूलकर पूरी पवित्रता के साथ छठी मैया की आराधना में जुट गए हैं.
 

Chhath puja1/5

51 महिलाएं और 47 पुरुष रखेंगे छठ व्रत

सबसे खास और दिल छू लेने वाली बात यह है कि इस महापर्व ने धर्म और मजहब की सारी दूरियां मिटा दी हैं. जेल में इस बार कुल 98 कैदी छठ का कठिन व्रत रखेंगे, जिनमें 51 महिलाएं और 47 पुरुष शामिल हैं. इन व्रतियों में एक मुस्लिम महिला और एक सिख पुरुष कैदी भी शामिल हैं, जो पूरे विधि-विधान से सूर्य देव और छठी मैया की उपासना करेंगे. यह बताता है कि बिहार में छठ सिर्फ एक धर्म का नहीं, बल्कि हर दिल का त्योहार है.
chhath puja2/5

प्रशासन ने घर जैसी कोई कमी नहीं छोड़ी

जब कोई इंसान जेल में होता है, तो उसे सबसे ज्यादा अपनों की कमी खलती है. लेकिन मुजफ्फरपुर जिला और जेल प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि इन व्रतियों को घर जैसी ही सुविधाएं मिलें. व्रत करने वाली महिलाओं के लिए नई साड़ी, लहठी, चूड़ी जैसी सुहाग की चीजें मंगवाई गई हैं.
chhath puja3/5

प्रशासन ने पूरी की सारी तैयारी

वहीं, पुरुष व्रतियों को धोती, गंजी और गमछा दिया गया है. पूजा में किसी चीज की कमी न रहे, इसलिए प्रशासन की तरफ से ही सूप, डाला, फल, पकवान और मिठाइयों का पूरा इंतजाम किया गया है. पिछले साल के मुकाबले इस बार व्यवस्था को और भी भव्य बनाया गया है.
chhath puja4/5

स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी के गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

जेल के अंदर बने छठ घाट को किसी गांव के घाट की तरह ही बेहद खूबसूरती से सजाया गया है. साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ-साथ घाट को केले के पेड़, रंग-बिरंगे गुब्बारों, झालरों और फूलों से सजाया गया है. माहौल को और भी भावुक बना रहा है जेल रेडियो, जिस पर महान लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के गाए छठ गीत बज रहे हैं.
chhath puja5/5

5 गोताखोरों को भी किया गया तैनात

इन गीतों को सुनकर जेल का पूरा माहौल भक्ति से भर गया है. इसके अलावा, व्रतियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए प्रशासन ने घाट पर 5 गोताखोरों को भी तैनात किया है. मुजफ्फरपुर जेल की यह तैयारी साबित करती है कि इंसान चाहे जिस हाल में हो या जिस जगह पर हो, अगर दिल में सच्ची श्रद्धा हो तो छठी मैया हर किसी की मुराद सुनती हैं.
TAGS:
chhath puja

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
लाल चौक की दिवाली से क्यों सहमे पाकिस्तानी आतंकी? कुलगाम हमले पर मेजर जनरल एके सिवाच ने बताई 5 बड़ी वजहें

लाल चौक की दिवाली से क्यों सहमे पाकिस्तानी आतंकी? कुलगाम हमले पर मेजर जनरल एके सिवाच ने बताई 5 बड़ी वजहें

2

धार और आलीराजपुर के 126 गांवों की बदलेगी तस्वीर! बिरसा मुंडा जयंती पर 1353 करोड़ की 'डही सिंचाई परियोजना' का लोकार्पण करेंगे CM मोहन यादव

3

खेत की डोल पर खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों और फरसी से लैस होकर भिड़े दो पक्ष, 5 महीने की गर्भवती समेत कई घायल

4

खेत खोदकर निकाला गया लड़की का शव, घरवालों ने दिवाली के दिन कर दी हत्या, प्रेमी ने सुनाई पूरा दास्तां

5

ब्वॉयफ्रेंड राजवेल राज की दुल्हन बनीं प्रिया भवानी शंकर, 7 साल के प्यार को मिला मुकाम, शादी का वीडियो वायरल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.