SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शुद्धता के नाम पर आप जहर तो नहीं पी रहे? बिसलेरी वाटर में मिले कैंसर करने वाले तत्व, जानें घर बैठे कैसे जांचे पानी की Purity

देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर में बड़े ब्रांड बन चुके बिसलेरी के पानी में दूषित तत्व मिले हैं. इसके बाद से देश में पानी की शुद्धता को लेकर सवालों का तूफान खड़ा हो गया है.

Edited By Devinder Kumar
Published: Nov 23, 2026, 17:01 IST | Updated: Nov 23, 2026, 17:27 IST
Image Credit: एआई से बनाया गया फोटो
Join

पानी जिंदगी की सबसे बुनियादी जरूरत है और जब बात पीने के पानी की हो, तो हम शुद्धता के नाम पर बोतलबंद पानी खरीदते हैं. इसके लिए उसका ब्रांड देखते हैं. कीमत चुकाते हैं और बिना सवाल किए गले से नीचे उतार लेते हैं. अब देश के सबसे बड़े पैकेज्ड वाटर ब्रांड्स में शामिल बिसलेरी के पानी ने सवालों का ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, जिसने बोतलबंद पानी की शुद्धता पर ही सबसे बड़ी चिंता लोगों को हो गई है.

असल में, बोतल बंद पानी का बड़े ब्रैंड बिसलेरी के पानी में कैंसर मिलाने वाले तत्व मिले हैं. जिसका खुलासा खुद FSSAI ने किया है. FSSAI के मुताबिक, बिसलेरी इंटरनेशनल के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का एक सैंपल लिया गया था. पहली लैब जांच में पानी के अंदर ब्रोमेट यानि खतरनाक केमिकल की मात्रा निर्धारित मानक से ज्यादा पाई गई.

बिसलेरी का पानी शुद्ध नहीं है!

कंपनी ने पहली जांच के नतीजों को चुनौती दी. इसके बाद मामला रेफरल लैब तक पहुंचा, लेकिन दूसरी जांच में भी ये फेल हो गया. इस बार उसमें PAHs नाम के कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी मिले. FSSAI ने इस सैंपल को दोबारा असुरक्षित घोषित कर दिया. इसके बाद कंपनी पर केस चलाने की बात भी कह दी.

बड़ी बात ये कि पानी के सैंपल Bisleri कंपनी के परिसर से ही उठाए गए थे, बाजार से नहीं. इसके बाद बिसलेरी ने भी सफाई दी और पानी को सुरक्षित बताया और किसी भी नोटिस मिलने की बात से इंकार किया.

FSSAI के आरोपों पर बिसलेरी का बयान

FSSAI के आरोपों पर बिसलेरी कंपनी ने बयान दिया है. कंपनी का कहना है कि यह 14 महीने पुराना मामला है. जांच में उसके 6 में से 5 सैंपल सुरक्षा मानकों पर खरे उतरे थे. छठे सैंपल में ब्रोमेट 12 माइक्रोग्राम/लीटर  मिला. कंपनी का दावा है कि दोबारा जांच में ब्रोमेट का स्तर तय सीमा के अंदर मिला. फरवरी के बाद से एजेंसी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद कंपनी को अब तक कोई नोटिस भी नहीं मिला है.

बिसलेरी का मामला सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं रह जाता, क्योंकि हिंदुस्तान में पानी पीने के कई विकल्प हैं. कोई मिनरल वाटर खरीदता है तो कोई पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर. किसी के घर में RO लगा है तो कोई एयर से पानी बनाने वाली मशीन से पानी पीता है.

लेकिन क्या इन सभी विकल्पों में मिलने वाला पानी वाकई सुरक्षित है? क्या अब सुरक्षित दिखने वाले पानी भी पीने लायक नहीं रहे. कैसे आम उपभोक्ता साफ और दूषित पानी में फर्क कर पाए. वो पैमाना क्या है, जिससे पानी की शुद्धता मापी जा सकती है.  इन सभी सवालों के जवाब आपको आज ZEE NEWS की इस रिपोर्ट में मिलने जा रहा है.

                                                                    

साफ पानी                                                      केमिकल वाला पानी

सुरक्षित मात्रा में प्राकृतिक मिनरल्स                                                  जहरीले रसायन घुले होते हैं
पूरी तरह पारदर्शी और रंगहीन                                                         साफ दिख सकता है लेकिन केमिकल मौजूद
pH संतुलित और TDS सामान्य                                                        pH ज्यादा और TDS बहुत ज्यादा
शरीर के लिए सुरक्षित                                                                     गंभीर बीमारियों का खतरा

बोतलबंद पानी के दो बड़े 'दुश्मन'

ब्रोमेट: पानी साफ करने की प्रकिया में बनता है. यह किडनी और नर्व्स सिस्टम के लिए खतरनाक माना जाता है.

PAHs: यह प्लास्टिक या औद्योगिक प्रदूषण से आने वाला  केमिकल होता है. लंबे समय तक इस प्रदूषण से युक्त पानी के सेवन से कैंसर का जोखिम हो सकता है.

पानी की शुद्धता कैसे चेक करें?

बिसलेरी में कौन-से खतरनाक केमिकल मिले?

ब्रोमेट: इस खतरनाक तत्व से किडनी और थायरायड के कैंसर का खतरा होता है. ऐसा करने से नर्व्स सिस्टम और सुनने की क्षमता पर असर पड़ता है. यही नहीं, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन की समस्या भी शुरू हो जाती है.

PAHs: इससे फेफड़ों और स्किन के कैंसर का खतरा है. यह किडनी, लीवर को नुकसान पहुंचाता है. साथ ही, प्रजनन, दिल और सांस की बीमारी भी होती है.

पानी की शुद्धता कैसे चेक करें?

रंग                           साफ गिलास में बिल्कुल पारदर्शी पानी
गंध और स्वाद              बिना गंध, बिना स्वाद का पानी
TDS जांच                  सुरक्षित लेवल 50 से 300 ppm
pH लेवल                  स्ट्रिप पर 6.5 से 8.5 मान
उबाल टेस्ट                   तली में सफेद परत यानी अशुद्धता

दूषित पानी कैसे नुकसानदेह?

  1. डायरिया, हैजा और टाइफाइड जैसी बीमारियां होती हैं.
  2. दूषित पानी से पीलिया और हेपेटाइटिस-A होता है.
  3. ज्यादा TDS और धातुओं से पथरी का जोखिम होता है.
  4. अधिक फ्लोराइड से पीले दांत और जोड़ों में दर्द होता है.
  5. आर्सेनिक युक्त पानी से स्किन रैश और कैंसर का खतरा होता है.

 

बिसलेरी का पानी कितना सुुरक्षित?

TDS कितना… पानी कैसा?

0–50 PPM    बहुत कम घुले पदार्थ
50–150 PPM     कम घुले पदार्थ
150–300 PPM    मध्यम घुले पदार्थ
300–500 PPM    अपेक्षाकृत ज्यादा घुले पदार्थ
500 PPM से ऊपर    गुणवत्ता की जांच जरूरी

कैसे बनते हैं पैकेज्ड बोटल वॉटर?

फिल्टर से पानी की मिट्टी और बदबू साफ की जाती है. इसके बाद RO मशीन से गंदगी और केमिकल निकाले जाते हैं. पानी में जरूरी मिनरल्स मिलाए जाते हैं. UV किरणों और ओजोन गैस से कीटाणु मारे जाते हैं. इसके बाद मशीनें बोतल में पानी भरकर सील की जाती हैं.

ये भी पढ़ें- बोतलबंद पानी कितना सुरक्षित: बिसलेरी विवाद के बीच समझिए फैक्ट्री में कैसे होती है सफाई, जांच और पैकिंग; कहां हो सकती है चूक? जो पड़ सकती है भारी
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES