SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब और घातक होंगे T-90 भीष्म: रूस ने भारत को दिया अपने 'ब्रह्मास्त्र' का ऑफर; मैंगो-M से कांपेंगे दुश्मन!

भारत को रूस की ओर से 'T-90' भीष्म टैंक के लिए 125 mm मैंगो-M (Mango-M)राउंड्स का बड़ा ऑफर मिला है. इस एंटी टैंक राउंड से दुश्मन के बख्तरबंद वाहन पलक झपकते ही ध्वस्त हो सकते हैं.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 21, 2026, 13:43 IST | Updated: Nov 21, 2026, 14:10 IST
Join

Russia-India Defence Deal: भारत लगातार डिफेंस सेक्टर में अपनी मजबूती बढ़ा रहा है. वित्त वर्ष 2025–26 में भारत का डॉमेस्टिक डिफेंस प्रोडक्शन 1.78 लाख करोड़ और डिफेंस एक्सपोर्ट 38, 424 करोड़ तक पहुंचा था. इसके अलावा रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने इस साल जुलाई 2026 में भी तकरीबन 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को भी मंजूरी दी. वहीं, अब भारत, रूस के साथ बड़ी डील करने जा रहा है.

रूस की सरकारी डिफेंस एक्सपोर्ट एजेंसी 'रोसोबोरोनएक्सपोर्ट' की ओर से भारत को 'T-90 भीष्म टैंक' के लिए अधिक क्षमता वाले गोला-बारूद  125 mm मैंगो-M (Mango-M) राउंड्स का बड़ा ऑफर दिया गया है. इसके लिए वह भारतीय सेना के साथ बातचीत भी कर रहा है. 'मैंगो-M' राउंड दुश्मन के मजबूत बंकरों और बख्तरबंद वाहनों को तुरंत पलक झपकते ही ध्वस्त करने में सक्षम हैं. 'रोसोबोरोनएक्सपोर्ट' का कहना है कि अगर भारत ने इस डील पर इंटरेस्ट दिखाया तो वह इसे नई दिल्ली में भी बना सकता है.    

रूस के साथ मिलकर बनाया जॉइंट वेंचर

रूस और भारत ने साल 2024 में भारत में आर्मर-पियर्सिंग सब-कैलिबर प्रोजेक्टाइल के साथ 125 mm मैंगो राउंड्स बनाने के लिए एक जॉइंट वेंचर बनाया था. यह प्रोजेक्ट 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे पीएम मोदी की ओर से लीड किया जा रहा है. इसका देश में मकसद इंडीजीनस डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है. यह फैसिलिटी 'T-90S भीष्म' मेन बैटल टैंक के लिए राउंड बनाती है, जो भारत के आर्मर्ड कोर की बैकबोन का काम करता है.

'रोसोबोरोनएक्सपोर्ट' के मुताबिक, भारत लगातार रूसी टेक्निकल सपोर्ट से मैंगो एम्युनिशन प्रोडक्शन का लोकलाइजेशन बढ़ा रहा है, जबकि बढ़ते ऑर्डर को पूरा करने के लिए नई मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को ऑनलाइन लाया जा रहा है. एजेंसी ने कहा कि 'रोसोबोरोनएक्सपोर्ट' से लाइसेंस के तहत पब्लिक सेक्टर की कंपनी 'म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड; (MIL) अभी मैंगो एम्युनिशन बना रही है.

ये भी पढ़ें- ब्रह्मोस के वार के बाद पाकिस्तान ने पकड़ी नकल की रफ्तार, चीन से सामान उधार लेकर बनाई फतह-3

एजेंसी ने कहा,' को-ऑपरेशन का अगला स्टेज भारत में नए 'मैंगो-M राउंड्स' के प्रोडक्शन की शिरुआत होनी चाहिए, जो आर्मर पेनिट्रेशन को काफी बेहतर बनाते हैं. इन्हें मौजूदा इंडियन फैसिलिटीज में एक्स्ट्रा टेक्नोलॉजिकल इक्विपमेंट और टूलिंग के साथ बनाया जा सकता है.'

भारत ने बनाए T-90S टैंक

बता दें कि ज्यादा आर्मर पेनिट्रेशन और बेहतर एक्यूरेसी समेत एरोडायनामिक्स के लिहाज से मैंगो-M एडवांस्ड एम्युनिशन में बेहतर क्वालिटी है. इसके अपग्रेडेड राउंड्स का इस्तेमाल भीष्म टैंकों के मौजूदा मॉडिफिकेशन के साथ किया जा सकता है और इसमें गन्स के मॉडर्नाइजेशन के लिए कुछ एक्स्ट्रा की जरूरत नहीं पड़ती.

भारत ने साल 2001 में एक लैंडमार्क एग्रीमेंट साइन होने के बाद से T-90S टैंक बनाए हैं. तमिलनाडु राज्य के चेन्नई के अवाडी में हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री में 1,000 से भी ज्यादा भीष्म टैंक पहले ही बनाए जा चुके हैं. इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली ने अपने आर्मर्ड फ्लीट को मॉडर्न बनाने के लिए 7.8 बिलियन डॉलर (लगभग 2,290.79 करोड़ रुपये) के प्रोग्राम का ऐलान किया. इसका मकसद पुराने 'अजेय T-72' और 'T-90S टैंक', 'BMP-2 इन्फेंट्री फाइटिंग व्हीकल' और आर्मर्ड रिकवरी व्हीकल समेत कई प्लेटफॉर्म की सर्विस लाइफ और कॉम्बैट रेडीनेस को बढ़ाना है. 

T-90 का प्रोडक्शन सेंटर

'T-90' तीसरी पीढ़ी का एक रूसी मेन बैटल टैंक है, जिसे 'T-72 टैंक' को रीप्लेस करने के लिए बनाया गया था. 'T-90' को रूस के निजनी तागिल में मशीन बनाने वाली कंपनी 'उरालवागोनजावोड' की ओर से डिजाइन और बनाया गया था. 

इसे साल 1992 में रूसी सेना में शामिल किया गया था. सीरिया और नागोर्नो-काराबाख समेत कई बड़ी जंगों में इसका इस्तेमाल किया गया है.  भारत 'T-90'मेन बैटल टैंक का सबसे बड़ा ऑपरेटर है. भारत ने अब तक लगभग 2,100 'T-90' टैंक हासिल किए हैं. रूस की ओर से युद्ध के दौरान बड़ी संख्या में टैंक खरीदे जाने के बावजूद भारत के पास संभावित रूप से दुनिया का सबसे बड़ा 'T-90' बेड़ा है. मौजूदा समय में भारत के पास 1,300 से ज्यादा 'T-90 टैंक' और 'T-90S भीष्म' हैं.    

T-90 की खासियत

'रोसोबोरोनएक्सपोर्ट' ने पहले ऐलान किया था कि मॉस्को ने नई दिल्ली को अपने मौजूदा 'T-90S फ्लीट' को अपग्रेड करने और टैंक का ज्यादा एडवांस्ड वर्जन 'T-90MS' का प्रोडक्शन  शुरू करने के लिए कई टेक्निकल सॉल्यूशन और सिस्टम ऑफर किए हैं. 'T-90MS' में कुछ सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और नए टेक्निकल सॉल्यूशन हैं, जिनमें से कई का टेस्ट बैटलफील्ड में किया जा रहा है. टैंक अपने प्रोटेक्शन सूट के अलावा एक्सप्लोसिव रिएक्टिव आर्मर, स्लैट स्क्रीन, UAV के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और एक्टिव प्रोटेक्शन समेत टैंक डिफरेंशिएटेड आर्मर प्रोटेक्शन का भी इस्तेमाल करता है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES