SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भोपाल में 292 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का हो सकता है खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी दोपहिया वाहन पर सवार होकर ये इंजेक्शन बेच रहा था. पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 29, 2026, 07:31 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 07:34 PM IST
Image Credit: भोपाल में 292 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
Join

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. निशातपुरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने नशीले और प्रतिबंधित इंजेक्शनों की एक भारी खेप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क में हड़कंप मच गया है.

292 नशीले इंजेक्शन जब्त

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चेकिंग और खुफिया सूचना के आधार पर 292 नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं. इनमें ब्यूप्रेनोर्फिन (BUPRENORPHINE) के 146 इंजेक्शन और फेनिरामाइन मैलेट (PHENIRAMINE MALEATE) के 146 इंजेक्शन शामिल हैं. पुलिस ने मौके से आरोपी प्रेम शर्मा (उम्र 20 वर्ष) को पकड़ा है, जो बजरिया का रहने वाला बताया जा रहा है. शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी अपने दोपहिया वाहन में इन प्रतिबंधित इंजेक्शनों को रखकर शहर में इन्हें बांटने और बेचने का अवैध काम कर रहा था.

बड़े नेटवर्क का हो सकता है खुलासा

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी प्रेम शर्मा एक पुराना अपराधी है जिस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. निशातपुरा पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया है, ताकि इस अवैध धंधे के मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके. पुलिस का मानना ​​है कि इस मामले की गहन जांच से शहर में सक्रिय अन्य बड़े ड्रग तस्करों का खुलासा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: विदिशा में नशे के इंजेक्शन से 11 युवक HIV संक्रमित...मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट!
 

उज्जैन में 2 लाख की MD ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

इस बीच, उज्जैन में चिमनगंज मंडी पुलिस थाने की टीम ने नशा-विरोधी अभियान के तहत एक व्यक्ति को 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त किए गए नशे की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है. पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात को उज्जैन-गरोठ सर्विस रोड पर कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया. पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पूछताछ के दौरान, आरोपी की पहचान मंदसौर जिले के महुआ गांव के रहने वाले राकेश हिलोरिया (42) के रूप में हुई. उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक पॉलीथीन बैग में 20 ग्राम संदिग्ध MD ड्रग मिली. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

रंजन भगत की रिपोर्ट
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES