SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिस गांव से पूर्व सीएम ने उठाई शराबबंदी की आवाज, वहीं गली-गली बिक रही शराब, महिलाओं का फूटा गुस्सा

टीकमगढ़ स्थित उमा भारती के गृह गांव डूंडा में अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. महिलाओं ने शराब माफियाओं और पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया. साथ ही शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 05, 2026, 08:21 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 08:38 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के गृह जिले टीकमगढ़ के ग्राम डूंडा में अवैध शराब बिकने से परेशान गांव की महिलाओं ने टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस की तरफ से ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उनके गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी.

दरअसल, यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के डूंडा गांव का बताया जा रहा है, जहां गांव में अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर नारेबाजी करते हुए गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

बाहर निकलने भी हो रही परेशानी

वहीं महिलाओं का आरोप है कि गांव में अवैध शराब की बिक्री के चलते माहौल खराब हो रहा है. शराब के नशे में होने वाले विवादों के कारण महिलाओं को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

शिकायत के बावजूद समाधान नहीं

ग्रामीण महिलाएं राजकुमारी लोधी का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते उन्हें आज एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी आवाज उठानी पड़ रही है.

आदिवासी महिला ने लगाए आरोप

आदिवासी महिला राजपति ने आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित थाना बड़ागांव धासन में भी उनके द्वारा कई दफा इस बात की शिकायत की गई. लेकिन शराब माफियाओं और पुलिस की मिलीभगत के चलते अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है.

पूर्व सीएम उमा भारती का गांव है

ओबीसी महासभा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रविंद्र लोधी का कहना है कि डूंडा गांव पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का गांव है. उन्होंने ही मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर पहल की थी, लेकिन आज उनके ही गांव में अवैध रूप से गांव की गली गली में अवैध शराब बेची जा रही है.

शिकायत की जांच कराई जाएगी

इस पूरे मामले में एएसपी विक्रम सिंह कुशवाह का कहना है की ग्रामीणों की शिकायत की जांच कराई जाएगी, यदि गांव में अवैध शराब बिक्री की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा, कि गांव में बाहर से शराब की आपूर्ति कहां से हो रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES