SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दूध-छाछ से लेकर पोहा तक...महाकाल मंदिर में अब लाइन में ही मिलेगा प्रसाद, जानिए किस मौसम में क्या मिलेगा?

महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था की शुरुआत की गई है. इस व्यवस्था में दर्शन करने वाले भक्तों को इतने प्रकार का प्रसाद दिया जाएगा. आइए आपको इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 12, 2026, 07:24 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 07:31 PM IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब चाय, दूध, छाछ और महाप्रसाद की सुविधा मिलने लगी है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने प्रसाद और अल्पाहार वितरण की नई व्यवस्था शुरू की गई है. इस पहल के लिए श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति का आभार जताया है.

इस नई व्यवस्था के तहत मंदिर समिति की तरफ से संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र के अलावा मानसरोवर भवन और विश्राम धाम समेत निर्धारित स्थानों पर श्रद्धालुओं को दूध, छाछ, हलवा, पोहा और अन्य मीठा प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा. मंदिर समिति का उद्देश्य है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराईं जा सकें.

मंदिर प्रशासक ने क्या कहा

वहीं मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक का कहना है कि महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए प्रबंध समिति की तरफ से दर्शनार्थियों को कतार में ही प्रसाद एवं अल्पाहार उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है. मंदिर में दर्शनार्थियों की कतार निरंतर संचालित रहती है. साथ ही सामान्यतः 15 से 20 मिनट में श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर लेते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए कतार में चलते हुए ही प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जा रही है.

किसे मिलेगा पोहा प्रसाद ?

उन्होंने आगे बताया कि पहले भस्म आरती में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं को पोहा प्रसाद वितरित किया जाता था, लेकिन अब सामान्य दर्शनार्थियों को भी पोहा प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही अलग-अलग दिनों में अन्नक्षेत्र में तैयार होने वाला हलवा, पोहा एवं अन्य पारंपरिक मीठा प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा. कतार में आने वाले छोटे बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए गर्म दूध एवं बिस्किट की विशेष व्यवस्था भी रहेगी.

मौसम के मुताबिक प्रसाद

साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौसम के मुताबिक पेय पदार्थों की व्यवस्था की जाएगी. शर्दियों के मौसम में चाय, कॉफी और गर्म दूध उपलब्ध कराया जाएगा. जबकि गर्मियों के दिनों में छाछ, शरबत और ठंडे पेयजल की व्यवस्था की जाएगी. इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओँ को दर्शन के दौरान आवश्यक पेय पदार्थ और अल्पाहार की सुविधा मिल सकेगी.

व्यवस्था का विस्तार होगा

सप्ताह के अंत और छुट्टी के दिनों में मंदिर में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रबंध समिति की तरफ से प्रसाद और अल्पाहार वितरण की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. समिति की तरफ से प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालुओं तक प्रसाद और अल्पाहार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. आवश्यकता और श्रद्धालुओं की संख्या के मुताबिक इस व्यवस्था का विस्तार भी किया जा सकेगा.

(रिपोर्टः अनिमेष सिंह, उज्जैन)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES