SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से पकड़ा गया आरोपी, भाई के इलाज के लिए परदेशीपुरा में था

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में मुंबई और इंदौर क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11वें संदिग्ध आरोपी प्रांजल ठाकरान को हिरासत में लिया है. 20 वर्षीय प्रांजल मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 25, 2026, 06:19 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 12:37 PM IST
Image Credit: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
Join

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. मुंबई क्राइम ब्रांच और इंदौर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देर रात इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में दबिश देकर हरियाणा के सोनीपत निवासी 11वें आरोपी प्रांजल को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 5 दिनों से अपने भाई का इलाज कराने के लिए इंदौर में रुका हुआ था, जिसे गंभीर हालत के चलते दिल्ली से रेफर किया गया था.

परदेशीपुरा से पकड़ा गया आरोपी

इंदौर क्राइम ब्रांच के मुताबिक, मुंबई पुलिस के जवान आरोपी की तलाश में इंदौर आए थे, जिसमें इंदौर पुलिस ने सहयोग किया. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 20 वर्षीय प्रांजल नाम के युवक का नाम लिया था, जिसकी लोकेशन इंदौर में मिली. इसके बाद मुंबई और इंदौर पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे परदेशीपुरा से गिरफ्तार कर लिया.

भाई के इलाज के लिए परदेशीपुरा में था

पुलिस के अनुसार, प्रांजल का भाई दिल्ली में भर्ती था जिसे इलाज के लिए 5 दिन पहले इंदौर रेफर किया गया था. इसी वजह से वह भी इंदौर आ गया था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर मुंबई पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई है. बताया जा रहा है कि उसने आरोपियों को आने-जाने में मदद की थी. फिलहाल मामले की आगे की जांच मुंबई पुलिस कर रही है.

मुंबई क्राइम ब्रांच और इंदौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार रात मुंबई क्राइम ब्रांच और इंदौर पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की. इसमें मुंबई पुलिस के चार और इंदौर क्राइम ब्रांच के आठ पुलिसकर्मी शामिल थे. इंदौर क्राइम ब्रांच के ADCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुंबई में हुई गोलीबारी की एक घटना में एक आरोपी की भूमिका के संबंध में मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस से मदद मांगी थी. उसके इंदौर में होने की जानकारी मिलने पर, टीम ने उसे पकड़ लिया.

18 अक्टूबर को हुई थी फायरिंग

बता दें कि 18 अक्टूबर को एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई थी. इसमें वह बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्हें चोटें आईं और शरीर पर छर्रे के निशान मिले. मामले में क्राइम ब्रांच ने 20 टीमें बनाकर जांच शुरू की थी. जांच के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच और इंदौर पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए इंदौर से एक युवक को पकड़ा है.

यत्नेश सेन की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES