SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मध्य प्रदेश में आज से 4 दिन गिरेगा पानी: जबलपुर, रीवा-शहडोल संभाग में अलर्ट!

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक जबलपुर, रीवा, शहडोल, पन्ना और सतना जैसे पूर्वी डिवीजन के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत अन्य जिलों में मौसम धूप वाला रहेगा.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 06, 2026, 06:22 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 06:26 AM IST
Image Credit: मध्यप्रदेश में आज से 4 दिन गिरेगा पानी (Photo-Social Media)
Join

मानसून की वापसी के बाद मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. राज्य के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) सक्रिय है, साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर भी बना हुआ है. इसके चलते अगले चार दिनों में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पन्ना समेत सात जिलों और शहडोल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इन इलाकों में 7 और 8 अक्टूबर को भी बारिश हो सकती है.

भोपाल और इंदौर में खिलेगी धूप
दूसरी ओर, भोपाल और इंदौर समेत पश्चिमी और मध्य मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन के समय मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिलने की संभावना है. राज्य में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है, लेकिन रातें ठंडी हो रही हैं. कल रात इंदौर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बैतूल में 17.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 17.6 डिग्री, पचमढ़ी में 18 डिग्री और अमरकंटक में 18.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

मंगलवार को इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में बारिश का अनुमान जताया है. यहां कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है.

यहां धूप खिलेगी
इसके अलवा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर और पांढुर्णा में धूप खिलेगी.

आज से 4 दिन गिरेगा पानी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर पिछले 10 सालों के डेटा को देखें, तो अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का एक पैटर्न दिखता है. इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है. अक्टूबर की शुरुआत में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही. साथ ही, रात में ठंडक भी है. आपको बता दें कि इस बार राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून 100 दिनों तक एक्टिव रहा. यह 24 जून को आया था और 3 अक्टूबर को पूरे राज्य से विदा हो गया. हालांकि मानसून के जाने के बाद भी आज से 4 दिनों तक जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश होने की उम्मीद है.


मौसम का मिला-जुला हाल
मानसून की औपचारिक विदाई के बाद भी मध्य प्रदेश में अभी मौसम का मिला-जुला हाल है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पूर्वी जिलों में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश के साथ थोड़ी राहत और उमस रहेगी, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में दिन में तेज धूप और रात में ठंड बढ़ेगी. अक्टूबर में मौसम के इस बदलते मिजाज और दिन-रात के तापमान में बड़े अंतर को देखते हुए लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES