SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

3 साल का कामकाज... 2 साल का प्लान, 2028 चुनाव से पहले एक्शन मोड में मोहन सरकार, 21-22 दिसंबर को मंत्रियों को देना होगा हिसाब

मध्य प्रदेश में 2028 विधानसभा चुनाव से पहले मोहन सरकार मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी. 21-22 दिसंबर को चिंतन शिविर में तीन साल की उपलब्धियों, चुनौतियों और अगले दो साल की कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 22, 2026, 08:08 IST | Updated: Nov 22, 2026, 08:16 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं. इससे पहले ही एमपी की मोहन यादव सरकार एक्शन मोड में आ गई है. वहीं 21-22 दिसंबर को भोपाल में दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा. इसमें हर मंत्री को 3 साल के कार्यकाल की 5 बड़ी उपलब्धियों की रिपोर्ट देनी होगी. साथ ही, अगले दो साल के पूरे प्लान के बारे में भी बताना होगा.

दरअसल, 13 दिसंबर 2026 को मोहन यादव को मुख्यमंत्री बने 3 साल पूरे हो रहे हैं. इन तीन सालों की समीक्षा के साथ-साथ अगले दो सालों की कार्ययोजना तैयार करेगी. इसके अलावा, उन चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी, जिनकी वजह से 2028 के चुनाव को फतह करने में बाधा आ सकती है.

21-22 दिसंबर को चिंतन शिविर

मिली जानकारी के मुताबिक, 21 और 22 दिसंबर को मंत्रियों का दो दिवसीय चिंतन शिविर लगाया जाएगा. इस दौरान हर मंत्री को अपने विभाग की तीन साल की पांच उपलब्धियां, चुनौतियां और आगामी दो सालों की कार्ययोजना को बताना होगा. इसके लिए मंत्रियों के चिंतन शिविर के दूसरे दिन 8 समूह बनाए जाएंगे. इनमें कृषि, उद्योग, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा. इसकी तैयारी से पहले अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्ष स्तर के अधिकारी दो दिन मंथन करेंगे. इसमें मंत्रियों के चिंतन शिविर की तैयारी होगी.

बता दें कि 2028 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. अगर लास्ट 6 महीने छोड़ दिए जाएं तो सरकार के पास लगभग डेढ़ साल का समय बचा है. इस दौरान सरकार प्राथमिकता निर्धारित कर वह काम करना चाहती है, जो बीजेपी के संकल्प पत्र 2023 में थे और अभी उन पर काम होना बाकी है. इनमें से किसे प्राथमिकता दी जानी है. उसके लिए क्या तैयारी करनी है, इस पर चिंतन बैठक में चर्चा की जाएगी.

अधूरे वादों पर रहेगा फोकस

चिंतन शिविर में तीन चरणों में समीक्षा की जाएगी. पहले चरण में 'सिद्धि' के तहत तीन साल की उपलब्धियों, दूसरे चरण में 'साधना' के तहत अगले दो साल के लक्ष्यों और तीसरे चरण में 'संकल्प' के तहत 2028 विधानसभा चुनाव के विजन पर चर्चा होगी. शिविर के आयोजन के लिए पचमढ़ी, अमरकंटक और ओरछा के नामों पर विचार किया जा रहा है, हालांकि भोपाल में आयोजन की संभावना सबसे ज्यादा है. वहीं, बीजेपी संगठन भी मंत्रियों और विधायकों का गोपनीय रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहा है, जिसमें 60 बिंदुओं पर उनके कामकाज का मूल्यांकन होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES