SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

3 रुपये किलो टमाटर: बंपर पैदावार बनी मुसीबत, छिंदवाड़ा के किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी

मध्य प्रदेश में टमाटर की बंफर आवक का असर कीमत पर पड़ रहा है. छिंडवाड़ा और आसपास के इलाकों में टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट आई है. ऐसे में किसान परेशान हैं.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 27, 2026, 20:05 IST | Updated: Nov 27, 2026, 20:10 IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

टमाटर की बंपर आवक के कारण छिंदवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में किसानों को कम दाम मिल रहे हैं. इससे तुड़ाई और परिवहन की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है. हालिया मंडी आंकड़ों के अनुसार, छिंदवाड़ा गुरैया सब्जी मंडी में टमाटर का थोक भाव लगभग 3 रुपये से 6 रुपये किलो तक मिल रहा है. वहीं, कैरेट की बात की जाए तो टमाटर की क्वालिटी गुणवत्ता के हिसाब से 100 रुपये से सिर्फ 150 रुपये कैरेट का भाव मिल रहा है.

टमाटर की कीमतों ने रुलाया

गुरैया से आए किसान नरेश चौकसे ने बताया कि उन्होंने 1 से 2 एकड़ में टमाटर की फसल लगाई थी, लेकिन अब उसकी लागत निकल पाना मुश्किल नजर आ रहा है. पहले टमाटर 10 से 12 रुपये थोक में और चिल्लर में 30 रुपये से 40 रुपये तक बिक रहा था. अब एक दम से दामों में गिरावट से नुकसान होता नजर आ रहा है.

किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी

वहीं, आसपास से आए किसानों के चेहरों पर भी मायूसी नजर आई. उनका कहना है कि आवक में तेजी और ऊपर के बाजार में कम होते दामों से टमाटर की स्थिति खराब होती नजर आ रही है. ऐसा ही रहा तो आगे टमाटर के दाम और गिरेंगे और कौड़ियों के दाम बेचने पर किसान मजबूर हो जाएंगे.

25 से 30 रुपये में बिक रही मटर  

वहीं, मटर की बात की जाए तो समय से पहले ही मटर के दाम गिर गए हैं. इससे किसानों को काफी नुकसान होने की आशंका है, जिस समय मटर के दाम मंडी में 70 रुपये से 80 रुपये होने चाहिए थे, उस समय मंडी में मटर 25 से 30 रुपये बिक रहा है. ऐसे में किसानों को नुकसान होता नजर आ रहा है.

3 हजार रुपये क्विंटल बिक रहा मक्का

मक्के की भी जिले बंपर आवक हो रही है. कुसमैली मंडी में रोज 70 हजार से 80 हजार क्विंटल मक्का पहुंच रहा है. छिंदवाड़ा कॉर्न सिटी से मध्यप्रदेश से लेकर पूरे देश में प्रचलित है. मक्का पहली बार 3 हजार रुपया क्विंटल बिक रहा है, लेकिन मंडी में अव्यवस्थाएं इतनी हैं कि किसान रोड पर मक्का रखकर बेचने को मजबूर हो रहा है. 

यह भी पढ़ें ; MP में गरीबों के राशन पर करोड़ों का डाका! 31 ट्रकों में लदा 4.42 करोड़ का चावल गायब, FIR दर्ज
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES