SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भोपाल ISBT पर 8 बसों में लगी भीषण आग: हादसा या साजिश? पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

भोपाल के ISBT में खड़ी आठ बसों में आग लग गई. इस मामले में पुलिस इस घटना को हादसे के साथ-साथ किसी आपराधिक साजिश के एंगल से भी देख रही है. साथ ही सुराग जुटाने के लिए वे आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की भी जांच कर रहे हैं.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 26, 2026, 10:28 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 10:31 AM IST
Image Credit: भोपाल ISBT पर 8 बसों में लगी भीषण आग
Join

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) में एक बड़ी घटना घटी है, जहां टर्मिनल पर खड़ी वर्मा बस ट्रैवल्स की आठ बसों में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में सभी आठ बसें लपटों में घिर गईं और पूरी तरह जलकर राख हो गईं. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है. वे इस घटना की दो अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रहे हैं- पहला कि यह कोई अचानक हुआ हादसा था या फिर इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश.

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

सच्चाई का पता लगाने के लिए ISBT और उसके आस-पास के इलाकों के CCTV फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है. आग वर्मा बस ट्रैवल्स की बसों में लगी. इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलने पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पाने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना में चार बसें पूरी तरह जल गईं, जबकि चार अन्य को आंशिक नुकसान पहुंचा. ये सभी बसें डीजल से चलती थीं और सूरत, अहमदाबाद, पुणे, बालाघाट, छिंदवाड़ा और बैतूल के रूटों पर संचालित होती थीं. इन रूटों पर यात्रियों की यात्राएं रद्द कर दी गईं.

तेज धमाके के साथ लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे एक जोरदार धमाका सुनाई दिया. कुछ ही पल में एक बस में लगी आग पास खड़ी अन्य बसों तक फैल गई. बस मालिक का मानना ​​है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है.

बस मालिक का बयान

मामले में वर्मा बस ट्रेवल्स के मालिक ने किसी भी तरह की साजिश की आशंका से साफ तौर पर इनकार किया है. उन्होंने कहा कि किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था. इसके बावजूद, पुलिस प्रशासन किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन पड़ताल आगे बढ़ा रहा है.

यह भी पढ़ें: टायर फटने से पलटी कार में लगी आग, जिंदा जले 4 युवक...सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे
 

अग्नि सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल

भोपाल के ISBT में लगी भीषण आग ने सुरक्षा इंतजामों और अग्नि सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सार्वजनिक जगह पर आठ बसों का जल जाना न केवल बस ऑपरेटर के लिए एक बड़ा आर्थिक नुकसान है, बल्कि यह यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करता है. हालांकि बस मालिक ने किसी भी तरह की निजी दुश्मनी से इनकार किया है, लेकिन पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज खंगाल रही है और हर संभावित पहलू की जांच कर रही है, जिससे जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है. इस घटना से सबक लेते हुए सभी बस टर्मिनलों पर पुख्ता सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES