SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब ग्राहक खुद भर रहे गाड़ी में पेट्रोल, इंदौर के पंप पर नई पहल की शुरुआत, जानें कैसे काम करती है ये सुविधा?

इंदौर में पेट्रोल पंप पर अनोखी सुविधा की शुरुआत की गई है. आइए इस सुविधा के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं. साथ ही ZEE मीडिया की टीम ने ग्राउंड पर जाकर लोगों से इसके अनुभव के बारे में जाना.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 22, 2026, 11:12 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 07:51 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक और नई पहल की शुरुआत की गई है. अन्नपूर्णा रोड स्थित चाणक्यपुरी चौराहे के गायत्री पेट्रोल पंप पर सेल्फ सर्विस की शुरुआत की गई है. बताया जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा पेट्रोल पंर है. जहां पर ग्राहकों के लिए इस तरह की सुविधा शुरू की गई है. खास बात यह है कि यहां ग्राहक खुद मशीन को ऑपरेट करके पेट्रोल भर सकते हैं.

पेट्रोल-डीजल की निगरानी के लिए पंप पर जिम्मेदार कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्राहक अपने हाथों से पेट्रोल-डीजल भर सकते हैं. इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा और सावधानियों का खास ध्यान रखा जाता है. सबसे पहले सेल्फ सर्विस के तहत पेट्रोल भरवाने पहुंचे ग्राहक को मौजूद मैनेजर, पंप संचालक या जिम्मेदार कर्मचारी की ओर से मशीन चलाने की जानकारी देने के साथ ही पेट्रोल भरने का सही तरीका समझाया जाता है. इसके बाद जिम्मेदार कर्मचारी की मौजूदगी में ही ग्राहक को स्वयं पेट्रोल भरने की अनुमति दी जाती है.

ग्राउंड पर ZEE मीडिया टीम

इस नई व्यवस्था को करीब से जानने और समझने के लिए ZEE मीडिया की टीम ग्राउंड पर पहुंची. जहां पर उन्होंने पेट्रोल पंप मैनेजर और ग्राहकों दोनों से अलग-अलग बातचीत की. इस नई सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी ली. इतना ही नहीं, उन्होंने खुद भी मशीन चलाने की प्रक्रिया को समझा. साथ ही जिम्मेदार कर्मचारी की मौजूदगी में अपने हाथों से गाड़ी में पेट्रोल भरकर नई सुविधा का अनुभव किया.

इसका क्या है मकसद?

इसके बारे में पेट्रोल पंप प्रबंधन का कहना है कि सेल्फ सर्विस शुरू करने का मकसद सिर्फ ग्राहकों को एक नया अनुभव देना है. उनकी सुविधा बढ़ाना और उनके भरोसे को और मजबूत करना है. इस व्यवस्था के तहत ग्राहक मशीन को ऑपरेट करने की जानकारी लेते हैं, जरूरी सावधानियों को समझते हैं. फिर अपने हाथों से गाड़ी में पेट्रोल भरते हैं.

इस व्यवस्था से काफी खुश हैं ग्राहक

पेट्रोल पंप प्रबंधन की निगरानी में संचालित हो रही इस पहल को लेकर ग्राहकों में भी उत्सुकता देखने को मिल रही है. लोग इस नई व्यवस्था को समझ रहे हैं. खुद पेट्रोल भरने के अनुभव को लेकर अपनी राय भी साझा कर रहे हैं. ऐसे ही एक ग्राहक अपनी कार में सेल्फ सर्विस का इस्तेमाल करते दिखे. उनसे बात की, तो उन्होंने बताया कि यह एक अच्छा अनुभव है. उन्हें संतुष्टि है कि वे खुद पेट्रोल भर रहे हैं और इस तरह उन्हें भरोसा रहता है कि पेट्रोल सही मात्रा में भरा जा रहा है.

प्रदेश में ऐसा पहली बार

गौरतलब है कि इंदौर हमेशा से अपने नवाचारों के लिए जाना जाता है. अब पेट्रोल पंप पर शुरू हुई एक सेल्फ सर्विस सुविधा भी इसी दिशा में एक नई पहल है. यहां ग्राहक खुद अपने हाथों से गाड़ी में पेट्रोल भर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की मौजूदगी और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन जरूरी है. वहीं पेट्रोल पंप प्रबंधन का दावा है कि इस तरह की सुविधा प्रदेशभर में पहली बार शुरू की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES