SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ग्वालियर में महिला TI का हाईवोल्टेज ड्रामाः पति के घर में की जमकर तोड़फोड़, सामने आया हंगामे का वीडियो

ग्वालियर जिले में एक महिला टीआई पर गंभीर आरोप लगे हैं. उसने अपने पति के घर जाकर तोड़फोड़ और गाली गलौज की है. इसका वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज लिया है. जांच भी शुरू कर दी है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 25, 2026, 07:04 IST | Updated: Nov 25, 2026, 07:13 IST
Image Credit: ZEE HINDI
Join

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक बार फिर से खाकी की दबगंई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कानून की रक्षा करने वाली महिला पुलिस अधिकारी पर ही कानून हाथ में लेने का आरोप लगा है. राज्य साइबर पुलिस में तैनात महिला टीआई वर्षा सिंह पर अपने पति के घर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ और हंगामा का आरोप है.

बताया जा रहा है कि महिला टीआई वर्षा सिंह ने घर का दरवाजा तोड़ने के साथ-साथ ही गाली-गलौज भी की है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. वहीं महिला टीआई के इस हंगामे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. यह पूरा मामला ग्वालियर जिले के माधवगंज थाना इलाके के 'सात भाई की गोठ' का बताया जा रहा है.

महिला टीआई ने की तोड़फोड़

दरअसल, महिला टीआई वर्षा सिंह के पति उमेश यादव इनकम टैक्स विभाग में तैनात हैं. उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि वर्षा सिंह अपने पति के घर पहुंची, तो वहां पर जमकर हंगामा किया. इतना ही नहीं घर में तोड़फोड़ भी की. वहीं इस हंगामे का जब वीडियो सामने आया तो उसमें साफ दिख रहा है कि वह पत्थर से दरवाजा तोड़ ही है और गाली गलौज भी कर रही है. इस पूरे मामले के बाद मोहल्ले के लोग भी हैरान रह गए.

मामले की की जा रही है जांच

इस घटना के बाद पति उमेश यादव के परिजन और मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए. उन्होंने माधवगंज थाने में जाकर महिला टीआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि इस पूरे मामले की क्या सच्चाई है. इसके अलावा, महिला टीआई पर क्या कार्रवाई की जाती है.

पति-पत्नी का आपस में विवाद

ग्वालियर के SDOP रॉबिन जैन ने बताया कि माधवगंज इलाके में कुछ पति-पत्नी का आपस में कोई विवाद हो गया है. इसमें पत्नी ने अपने पति के घर जाकर कुछ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसमें पति की तरफ से भी कुछ बोला गया है. इसको लेकर दोनों पक्ष के आवेदन आए हैं. दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच करके वैधानिक कार्रवाई करेंगे. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से अपनी-अपनी वीडियो को साक्ष्य के तौर पर पेश किया है. उसके आधार पर ही जांच की जा रही है.

(रिपोर्टः करतार सिंह राजपूत, ग्वालियर)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES