SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

करवा चौथ के दिन पति बना हैवान, पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या की, फिर खुद पुलिस को दी जानकारी

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. महिला ने करवा चौथ का व्रत रखा था. घटना के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को फोन करके इस बारे में जानकारी दी.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 29, 2026, 02:51 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 02:55 PM IST
Image Credit: करवा चौथ के पति ने की पत्नी की हत्या- (Photo Ai)
Join

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर इलाके में करवा चौथ के पावन अवसर पर एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. गुस्से में अंधे होकर पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. इस भयानक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद मुरार थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

करवा चौथ के दिन पति ने की पत्नी की हत्या

मृतका की पहचान मधु श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम आनंद श्रीवास्तव है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आनंद ने कुछ साल पहले मधु से प्रेम विवाह किया था. हालांकि, हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. बेटे ने बताया कि यह घटना आज सुबह करीब 8:00 बजे हुई.  माँ ने कहा  कि आज मेरा करवा चौथ का व्रत है, इसलिए मैं कोई काम नहीं करूंगी, मैं सोने जा रही हूं. इसके बाद पापा ने पोहा बनाया और मैं कुछ देर के लिए बाहर चला गया. बाद में मैं वापस आया और सो गया. बाहर हो रहे शोर-शराबे से मेरी नींद खुली और पापा ने मुझसे कहा मैंने तुम्हारी मां को मार दिया है. मैं अंदर गया और कंबल हटाया तो देखा कि उनके सिर पर चोट लगी थी.

आरोपी पति खुद पहुंचा पुलिस के पास

इस भयानक हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मुरार थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पति को हिरासत में ले लिया है और हत्या के असली कारणों का पता लगाने के लिए उससे गहन पूछताछ कर रही है. इस अप्रत्याशित घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, और करवा चौथ के दिन हुई इस हत्या ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.

यह भी पढ़ें: 'श्रीराम का वीडियो मत देखो...', कहकर पत्नी पर तलवार से हमला, ग्वालियर की हैरान कर देने वाली घटना
 

जांच में जुटी पुलिस

करवा चौथ जैसे शुभ अवसर पर पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस फिलहाल आरोपी पति से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किस वजह से एक पति हत्यारा बन गया. इस सनसनीखेज मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

करतार सिंह राजपूत की रिपोर्ट
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES