SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘बेटे के लिए धर्म का सहारा...’, दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर BJP विधायक ने उठाए सवाल

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर बीजेपी विधायक ने कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने दिग्विजय पर अपने बेटे को स्थापित करने के लिए धर्म का सहारा लेने का आरोप लगाया है.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 24, 2026, 04:45 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 04:52 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

मध्य प्रदेश के शाजापुर बीजेपी विधायक अरुण भीमावद ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन न्याय यात्रा’ पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने उन पर राजनीतिक लाभ लेने और अपने बेटे को स्थापित करने के लिए धर्म का सहारा लेने का आरोप लगाया है. विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि दिग्विजय सिंह जब भी कोई कार्यक्रम या अभियान हाथ में लेते हैं, तो उसका उद्देश्य कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना होता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि खुद और अपने बेटे को राजनीतिक रूप से स्थापित करना होता है.

विधायक अरुण भीमावद ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह की यह यात्रा धर्म के नाम पर उनके बेटे को स्थापित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है, जो राजनीतिक दृष्टि से उचित नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह जब भी प्रदेश के किसी जिले में कार्यक्रम लेकर जाते हैं, तो वहां विवाद और अशांति की स्थिति पैदा होती है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जिससे हिंदू-मुस्लिम विवाद बढ़ने और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका रहती है.

‘सकारात्मक सोच के साथ निकालें यात्रा’

विधायक का कहना है कि दिग्विजय सिंह शाजापुर आ रहे हैं, उनका स्वागत है. हालांकि, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सकारात्मक सोच और अच्छी भावना के साथ यात्रा निकालें. उन्होंने कहा कि यदि यात्रा के पीछे धर्म के प्रति वास्तविक आस्था है, तो यह अच्छी बात है, लेकिन यदि ‘मुंह में राम और बगल में छुरी’ की भावना के साथ काम किया जा रहा है, तो यह न तो धर्म के लिए उचित है और न ही मध्यप्रदेश के हित में है.

पहले क्यों मंदिरों की नहीं आई याद ?

भाजपा विधायक ने दिग्विजय सिंह के रामभक्त होने संबंधी बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में दस वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे। यदि वे स्वयं को रामभक्त मानते हैं, तो उनके कार्यकाल में मंदिरों की स्थिति और मंदिरों की जमीनों पर हुए अतिक्रमणों को लेकर प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए?

ये भी पढ़ेः 'धर्म का दुरुपयोग...', दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत, जानिए क्या है खास?

सामाजिक सद्भाव को प्राथमिकता दी जाए

विधायक अरुण भीमावद ने दावा किया कि प्रदेश में अनेक मंदिरों की जमीनों पर अतिक्रमण था. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंदिरों की जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्णय लिया था और उनके दावे के अनुसार, अब लगभग 70 प्रतिशत मंदिरों की भूमि अतिक्रमण से मुक्त हो चुकी है. उन्होंने आगे कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने के बजाय धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. उन्होंने दिग्विजय सिंह की यात्रा की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया.

(रिपोर्टः मनोज जौन, शाजापुर)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES