SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

200 आवेदन...सिर्फ 100 दुकानें, पटाखा लाइसेंस पर ₹500 मांगने का आरोप, छिंदवाड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन

छिंदवाड़ा के जेल बगीचा इलाके में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच में कई दुकानदारों के पास वैध लाइसेंस नहीं मिले हैं. पुलिस ने बिना लाइसेंस दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 05, 2026, 10:56 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 10:59 PM IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

छिंदवाड़ा में दीपावली के मद्देनजर शहर के जेल बगीचा क्षेत्र में लगने वाली पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था और लाइसेंस की जांच करने गुरुवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान कई दुकानदारों के पास वैध लाइसेंस नहीं मिले. इस पर सीएसपी अभिषेक चौधरी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों को लाइसेंस जारी होने तक बंद रखने के निर्देश दिए.

दरअसल, जेल बगीचा क्षेत्र में करीब 100 पटाखा दुकानें लगाने की क्षमता है. इसके लिए प्रशासन ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन एसडीएम कार्यालय में 200 से अधिक आवेदन पहुंच गए. आवेदनों की संख्या क्षमता से दोगुनी होने के कारण प्रशासन के सामने लाइसेंस जारी करने और दुकानों की व्यवस्था बनाने की चुनौती खड़ी हो गई है.

कागजों की हो रही है जांच

एसडीएम पुष्पेंद्र निगम ने बताया कि बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जिन आवेदकों के दस्तावेज पूरे पाए जाएंगे, उन्हें नियमानुसार लाइसेंस जारी किए जाएंगे. इसके बाद नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुकानों की व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी निर्धारित मापदंडों की जांच करेगी.

प्रति लाइसेंस ₹500 की मांग

लाइसेंस जारी होने में हो रही देरी के बीच कुछ पटाखा दुकानदारों ने एसडीएम कार्यालय की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. दुकानदारों का आरोप है कि लाइसेंस जारी करने के नाम पर संबंधित जारीकर्ता द्वारा प्रति लाइसेंस ₹500 की मांग की जा रही है. राशि नहीं देने पर लाइसेंस जारी करने में देरी की जा रही है.

कैसे जारी होंगे लाइसेंस ?

इस संबंध में एसडीएम पुष्पेंद्र निगम ने कहा कि इस तरह की शिकायत उनके संज्ञान में आई थी. इसके बाद आवेदकों को स्पष्ट कर दिया गया है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और लाइसेंस पोर्टल के माध्यम से ही जारी होंगे. अधिक आवेदन आने के कारण प्रक्रिया में समय लग रहा है. किसी भी व्यक्ति को लाइसेंस के लिए अतिरिक्त राशि देने की जरूरत नहीं है. यदि कोई पैसे मांगते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पटाखों की बिक्री पर रोक

सीएसपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान दुकानों के बीच निर्धारित दूरी का पालन नहीं होना भी सामने आया है.इस संबंध में नगर निगम को पत्र लिखकर उचित व्यवस्था बनाने के लिए कहा जाएगा. उन्होंने बताया कि जिन दुकानदारों के पास फिलहाल लाइसेंस नहीं हैं, उन्हें पटाखों की बिक्री करने से रोक दिया गया है. आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES