SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भोपाल को 1000 करोड़ की सौगात: CM मोहन यादव ने मोबाइल टॉर्च जलाकर किया लोकार्पण, जानें नाथू बरखेड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की खासियतें

भोपाल के नाथू बरखेड़ा में 134 एकड़ में फैले अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के पहले चरण का CM मोहन यादव ने लोकार्पण किया है. सीएम ने कहा कि भारत खेल के क्षेत्र में झंडे गाड़ रहा है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 23, 2026, 12:21 IST | Updated: Nov 23, 2026, 12:28 IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को राजधानी भोपाल में नाथू बरखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के पहले चरण का विधि-विधान से पूजा कर लोकार्पण किया. यह खेल परिसर 134 एकड़ में फैला है. इसकी लागत करीब 1000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. कार्यक्रम के दौरान भारत, चीन, साउथ कोरिया, जापान मलेशिया, थाईलैंड की टीमों ने मार्च पास्ट किया. कार्यक्रम में सिगर सुखविंदर का भी अभिनंदन किया गया.

इस समारोह की खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनता को भी लोकार्पण में शामिल किया. उन्होंने एशियन गेम्स, पैरा एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मध्यप्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से 9 करोड़ 23 लाख की राशि चैक के माध्यम से प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की. लोकार्पण समारोह के बाद सिंगर सुखविंदर ने अपने गीतों से समा बांध दिया.  

मोबाइल टॉर्च जलाकर लोकार्पण

इस मौके पर सीएम मोहन यादव कहा कि खेल के इतिहास में भोपाल का आज का दिन स्वर्णिम दिवस है. उन्होंने परिसर में बैठे युवाओं-खिलाड़ियों से कहा कि आप भी इस खेल परिसर के लोकार्पण में शामिल हों. आप सभी मोबाइल की टॉर्च जलाकर इसका लोकार्पण करें.

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद भी मोबाइल टॉर्च जलाकर जनता के साथ खेल परिसर का एक बार फिर लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि टॉर्च की रोशनी हमारे लिए उल्लास-उमंग-उत्साह का उद्घोष करेगी. ऐसा लग रहा है जैसे देश-प्रदेश में भारत के खेलों का स्वर्णिम भविष्य दिख रहा हो. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेल के क्षेत्र में झंडे गाड़ रहा है.

हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा भारत

वहीं केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि भोपाल में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनना हमारा सौभाग्य है. भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है. मध्यप्रदेश में 28 फीसदी युवा रहते हैं. प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल खेलों, बल्कि हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है. आज मध्यप्रदेश स्वर्णिम राज्य बनने की ओर अग्रसर है. मैं शुभकमानाएं देता हूं कि आप प्रदेश का नाम विश्व में रोशन करें.

प्रदेश में होगा वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर

वहीं, खेल युवा एवं कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि भोपाल को खेल परिसर के रूप में बड़ी सौगात मिली है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि साल 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र हो. हमें सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनने के लिए शहर का विकास करना होगा. हमें गांव का विकास करना होगा. हर खेत-खलिहान में खुशहाली लानी होगी. हमें युवाओं को सही दिशा दिखानी होगी. इस देश को हिट करने के लिए हमें फिट होना होगा.

कैबिनेट मंत्री सारंग ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव खेलों के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं. हम खेलों में प्रदेश कभी 17 नंबर पर थे. पर आज हम तीसरे नंबर पर हैं. अगले दो साल बाद हम देश के सबसे बेहतर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य होंगे. हर विधानसभा में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बना रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि हम मध्यप्रदेश को खेल का प्रदेश बनाना चाहते हैं. हम देश में प्रदेश को अव्वल बनाना चाहते हैं. हम भोपाल को खेल की राजधानी बनाना चाहते हैं. सीएम मोहन यादव ने भोपाल में क्रिकेट स्टेडियम सेंक्शन कर दिया है. क्रिकेट स्टेडियम बनने ही वाला है. हम मैने एशियन चैंपियनशिप भी आयोजित करेंगे. हम भोपाल की हॉकी की चमक को वापस लेकर आएंगे.

खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे

वहां मौजूद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भविष्य में खिलाड़ी भोपाल से निकलेंगे. भोपाल में खेलों का सुंदर माहौल होगा. आज से हम इसकी शुरुआत करें. मध्यप्रदेश खेलों के मामले में बहुत आगे जाएगा. हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES