SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टायर फटने से पलटी कार में लगी आग, जिंदा जले 4 युवक...सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे

महू-नीमच रोड पर भयानक सड़क हादसा हुआ है. सांवरिया जी के दर्शन करके लौट रहे पांच युवकों की कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और उसमें आग लग गई. इस हादसे में चार युवकों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक घायल है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 26, 2026, 08:36 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 08:51 AM IST
Image Credit: महू-नीमच रोड पर भीषण हादसा
Join

सोमवार को मध्य प्रदेश के धार जिले में सादलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महू-नीमच राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सांवलिया जी के दर्शन करके लौट रहे कुछ युवक एक कार में सवार थे, तभी अचानक उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. तेज रफ्तार कार का एक टायर फट गया, जिससे चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी पुल के नीचे जा गिरी. टक्कर होते ही कार में तुरंत आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला. गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे.  आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चार युवकों की कार के भीतर ही जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

कार में जिंदा जलकर चार युवकों की मौत

दुर्घटना की सूचना मिलने पर सादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई शुरू की. एक घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, टायर फटने की वजह से गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और एक पुल के नीचे जा गिरी, जिसके बाद उसमें आग लग गई. हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे. आग इतनी भीषण थी कि चार युवकों की जान चली गई.  मृतक धार जिले के सागौर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘वीडियो मत बनाओ, थाने ले जाएंगे…’, निवाड़ी में महिला RTO पर नाबालिगों ने लगाए गंभीर आरोप
 

हादसे में मृतकों की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान बड़ी सागौर निवासी विक्रम चौधरी के बेटे अंकुश उर्फ ​​भीम (20), बड़ी सागौर निवासी जीवन चौधरी के बेटे चेतन (20), बड़ी सागौर के चौधरी मोहल्ला निवासी तिवारी के बेटे अनमोल (19) और सुहागपुरा (सागौर थाना क्षेत्र) निवासी लक्ष्मण सोलंकी के बेटे अभिषेक के रुप में हुई है. वहीं सागौर के माधोपुर निवासी मुकेश मंडलोई के बेटे तुषार (20) घायल हैं. इस दुखद हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस फिलहाल इस घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES