जवां दिखने के लिए केमिकल नहीं खाएं कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड्स, डायटिशियन से जानें नाम
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आने लगती हैं. दरअसल बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कोलेजन बनना कम हो जाता है, ऐसे में आप इन फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां आना बेहद आम बात हैं. क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कोलेजन बनना कम हो जाता है. कोलेजन की कमी से चेहरे की स्किन ढीली हो जाती हैं. ऐसे में महिलाएं चेहरे की कसावट बढ़ाने और चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करती हैं. क्या आप जानते हैं स्किन को ग्लोइंग और टाइट करने के लिए आप डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कर सकते हैं. आकाश हेल्थकेयर की हेड डायटिशियन गिन्नी कालरा से जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिसका सेवन करने से चेहरे की झुर्रियां कम हो सकती है. आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में.
कोलेजन क्या है?
डायटिशियन गिन्नी कालरा के अनुसार कोलेजन शरीर में मिलने वाला प्रोटीन है जो कि शरीर को मजबूत बनाने में मददगार है. बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कोलेजन बनना कम हो जाता है. जिस वजह से स्किन की चमक कम हो जाती है वहीं स्किन भी ढीली पड़ जाती है. कोलेजन बढ़ाने के लिए आप डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं.
खट्टे फल
कोलेजन बढ़ाने के लिए डाइट में खट्टे फल को शामिल करना चाहिए. खट्टे फल जैसे नींबू, मौसमी, संतरा आदि. खट्टे फल में विटामिन सी पाया जाता है जो कि शरीर में कोलेजन बनाने की प्रक्रिया में मददगार होता है. विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट और फ्री रेडिकल्स पाए जाते हैं जो कि स्किन ग्लो करने में मददगार है.
नट्स और सीड्स
बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, सूरजमुखी और अलसी के बीज में विटामिन ई, जिंक, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. जो कि कोलेजन बढ़ाने में मददगार है. अखरोट और अलसी के बीच में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि स्किन को चमकदार बनाने में मददगार है.
हरी पत्तेदार सब्जियां
कोलेजन बढ़ाने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं. आप डाइट में पालक, मेथी, केल और लेट्यूस जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं. इन सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट, विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करने के लिए आप सलाद, सूप का सेवन कर सकते हैं.
मछली और अंडे
अगर आप नॉनवेज फूड्स का सेवन करते हैं तो आप डाइट में मछली, अंडे या चिकन का सेवन कर सकते हैं. इनका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इनका सेवन करने से शरीर में कोलेजन बढ़ता है. कोलेजन बढ़ाने के लिए आप उबला हुआ अंडा, चिकन और मछली का सेवन कर सकते हैं.
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत या स्किन से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.