)
90 दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ मुंबई के वर्ली में रहती हैं. उनका घर बेहद खूबसूरत और आलीशान है. उनका घर अंदर से किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं लगता है. एक्ट्रेस लग्जरी लाइफ जीती हैं. माधुरी दीक्षित वर्ली स्थित सुपर प्रीमियम रेजिडेंशियन प्रोजेक्ट इंडियाबुल्स ब्लू के 53वें फ्लोर पर रहती हैं. बालकनी से एक्ट्रेस को मुंबई का शानदार नजारा देखने को मिलता है. आइए देखते हैं माधुरी दीक्षित का खूबसूरत घर
माधुरी दीक्षित के घर में ट्रांसपरेंट डोर का इस्तेमाल किया है जो की घर को क्लासी लुक दे रहा है. वहीं घर की सजावट के लिए MF हुसैन की पेंटिंग का इस्तेमाल किया गया है. हॉल में एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का राउंड सोफा सेट रखा हुआ है. वहीं दीवार पर MF हुसैन की पेंटिंग है. लिविंग एरिया में एम्बेलिश डायफेनस पर्दे लिविंग रूम की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं.
माधुरी दीक्षित के घर में खूबसूरत डाइनिंग टेबल है. ओवल शेप के टेबल के साथ स्टाइलिश चेयर रखी हुई है. डाइनिंग टेबल के साथ में प्यानो रखा हुआ है. प्यानो घर की खूबसूरती को बढ़ा रहा है. उनके घर में व्हाइट और ग्रे कलर का ज्यादा यूज किया गया है जो कि घर को क्लासी लुक दे रहे हैं. इनडोर प्लांट का भी इस्तेमाल किया गया है.

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के बेडरूम में MF हुसैन की पेंटिंग लगाई हुई है. ग्रे कलर की वॉल पर पेटिंग बेहद खूबसूरत लग रही है. एक्ट्रेस के बेडरूम एकदम मॉर्डन स्टाइल में डिजाइन किया गया है. माधुरी दीक्षित एमएफ हुसैन की पेटिंग की बहुत बड़ी फैन हैं. उनके घर में उनकी पेटिंग का काफी इस्तेमाल किया गया है. बेडरूम की कालीन जयपुर रग्स की है.

माधुरी दीक्षित के दोनों बेटे के रूम अलग-अलग हैं. बड़े बेटे के रूम को भी ग्रे और व्हाइट कलर से डिजाइन किया गया है. बेटे के रूम में भी MF हुसैन की पेटिंग हैं. व्हाइट कलर का पर्दा रूम को बेहद खूबसूरत बना रहा है. बेडशीट भी व्हाइट और ग्रे कलर की है.

मॉर्डन किचन
माधुरी दीक्षित के घर का किचन बेहद खूबसूरत है. उनके किचन काउंटर एकदम बीच में हैं. किचन काउंटर में ऊपर चिमनी है. सामने ग्लास डोर है, जो बालकनी के साथ अटैच है. किचन में भी इनडोर प्लांट हैं उनका किचन एकमद मॉर्डन स्टाइल में डिजाइन किया गया है. एकदम क्लीन किचन लग्जरी लुक दे रहा है.
