राजमा चावल और छोले चावल लगभग अधिकतर लोगों को पसंद होता है. घर में जब भी कुछ मसालेदार और स्पेशल खाने का मन होता है तो राजमा चावल या फिर छोले चावल बन जाते हैं. इन दोनों सब्जी को बनाने से पहले इनकों घंटों में पानी में भिगोकर रखना पड़ता है. कई बार राजमा या छोले रात को पानी में भिगोना भूल जाते हैं. बिना भिगो राजमा या छोले सही से गलते नहीं है. ऐसे में आप इस ट्रिक की मदद से राजमा या छोले को बना सकते हैं.
अगर आपने रात को राजमा या छोले नहीं भिगो है, लेकिन आपका राजमा खाने का मन है तो आप राजमा बनाने से पहले राजमा को अच्छे से 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें. राजमा या छोले में किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए.
अब आपको एक पैन में पानी गर्म करना है. जैसे ही पानी उबलने लग जाए तो आप उसमें राजमा डाल दें. राजमा को ज्यादा देर तक उबालना नहीं है. बस 1 से 2 मिनट के लिए इसे अच्छे से पकने दें.
अब राजमा या छोले को गर्म पानी के साथ रोटी वाले कैसरोल में ढक्कर अच्छे रख दें. इसे कैसरोल में लगभग 1 घंटे के लिए रखकर छोड़ दें. राजमा सॉफ्ट हो जाएंगे. दरअसल कैसरोल में पानी लंबे समय तक गर्म रहता है, जिससे राजमा नर्म हो जाता है.
अब आपको प्रेशर कुकर में राजमा उबाल लेना चाहिए. कुकर में राजमा और पानी के तेज पत्ता, अदरक, नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर इसे उबाल लें. इससे आपके राजमा अच्छे से गल जाएंगे. 3 से 4 सीटी में राजमा या छोले को उबाल लें. अगर आपके राजमा अभी अच्छे से नहीं पके तो आप 1 से 2 और सीटी लगा सकते हैं.
इस ट्रिक का इस्तेमाल हर बार नहीं करना चाहिए. अगर आप किसी दिन रात को राजमा भिगोा भूल गए हैं तो आप इस ट्रिक को फॉलो कर सकते हैं. लेकिन टेस्टी राजमा बनाने के लिए आप रात को ही राजमा भिगो सकते हैं. इससे आपको किसी भी तरह की ट्रिक का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा.
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.