SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बोलेरो और डोमिनार बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत, एक्सीडेंट से सिमडेगा में सनसनी

सिमडेगा के लचरागढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बोलेरो और डोमिनार बाइक की जोरदार टक्कर होने की वजह से यह हादसा हुआ.

Edited By Shailendra
Published: Nov 07, 2026, 08:29 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 08:48 PM IST
Image Credit: सिमडेगा के लचरागढ़ में भीषण सड़क हादसा (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना अंतर्गत लचरागढ़ में 7 नवंबर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. देवनदी पुल पर बोलेरो और डोमिनार बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

लचरागढ़ में भीषण सड़क हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को लचरागढ़ स्थित देवनदी पुल पर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो और डोमिनार बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

एक युवक पुल से नीचे जा गिरा, दो अन्य युवकों के पैर टूटकर पुल के नीचे जा गिरे

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक युवक पुल से नीचे जा गिरा, जबकि दो अन्य युवकों के पैर टूटकर पुल के नीचे जा गिरे. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए.

सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की असमय मौत से क्षेत्र के लोग स्तब्ध 

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. फिलहाल, इस हादसे को लेकर इलाके में शोक का माहौल है. सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की असमय मौत से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं.

दीपावली मनाने घर लौटा था बसंत, सड़क हादसे में गई जान

दूसरी तरफ शनिवार को ही चतरा जिला के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में दीपावली के मौके पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बसंत कुमार, पिता बाजो गांझू की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि बसंत कुमार दूसरे राज्य में रहकर कमाई करता था. दीपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए वह घर लौटा था. 

इसी दौरान वह अपनी बहन से मिलने बाइक से जा रहा था. रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसंत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. दीपावली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट: रविकांत साहू

यह भी पढ़ें: सांप के काटने के बाद घंटों तड़पती रही महिला, 108 एम्बुलेंस को फोन किया नहीं आई, भाड़े की कार से ले जाना पड़ा अस्पताल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES