NO ENTRY! छठ पर्व के लिए रांची में बदला गया ट्रैफिक प्लान, रिंग रोड से चलेंगी भारी गाड़ियां, कई रास्तों पर रहेगी रोक
छठ महापर्व को देखते हुए रांची में ट्रैफिक सिस्टम में चेंज किया गया है. शहर में भारी गाड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह से बैन रहेगा. हालांकि, रिंग रोड से भारी वाहन जा सकते हैं.
झारखंड की राजधानी रांची में छठ पर्व पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है. अब रिंग रोड से भारी वाहन चलेंगे. वहीं, शहर में कई रूटों पर नो-एंट्री रहेगी. ट्रैफिक प्लान के अनुसार, 15 नवंबर सुबह 08:00 बजे से रात 11:00 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 02:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है. इस अवधि के दौरान भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. उपरोक्त समयानुसार भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त, नो एंट्री का समय पूर्ववत रहेगा.
15 नवंबर को रांची शहर में संध्या 02:00 बजे से रात 08:00 बजे तक सभी छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा. 15 नवंबर को अपराह्न 03:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक चांदनी चौक कांके से राम मंदिर के बीच ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन वर्जित रहेगा.
सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
फिरायालाल से चड़री तालाब की ओर जाने वाली और जेल चौक से फिरायालाल जाने वाली रोड में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. रणधीर वर्मा चौक से राजभवन की ओर जाने वाली रोड में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. सीएमपीडीआई चौक से कांके डैम की ओर जाने वाली रोड में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
इन रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी
औघड़ बाबा आश्रम और छोटा तालाब और उर्दू लाइब्रेरी से बड़ा तालाब की ओर जाने वाली रोड में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. जैन मंदिर कटिंग और महिला मारवाड़ी कॉलेज से बड़ा तालाब की ओर जाने वाली रोड में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. लक्ष्मीनारायण मंदिर से औघड़ बाबा आश्रम की ओर जाने वाली रोड में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.
छठ घाटों के पास कई जगहों पर पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए
ज्यूडिशियल अकादमी और सिठियो बस्ती (अंजली होटल) से धुर्वा डैम छठ घाट रोड की ओर जाने वाली रोड में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डाइवर्ट (Divert) और स्टॉप (Stop) किया जा सकता है. छठ पर्व के अवसर पर छठ घाटों के पास कई जगहों पर पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं.
रिपोर्ट: कामरान जलीली