SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पाकुड़ से गोड्डा मौसी के घर आई नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई चांदी की चेन भी बरामद

पाकुड़ से गोड्डा मौसी के घर आई नाबालिग लड़की से महगामा के जंगल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने गैंगरेप के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पीड़ित लड़की से छीनी गई चांदी की चेन भी बरामद की है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 24, 2026, 05:06 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 05:31 PM IST
Image Credit: पाकुड़ की नाबालिग लड़की के साथ गोड्डा में सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पीड़िता से छीनी गई चांदी की चेन भी बरामद की है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

अपनी मौसी के घर आई हुई थी नाबालिग लड़की

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात पाकुड़ जिले की रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपनी मौसी के घर आई हुई थी. वह महगामा के ऊर्जानगर मेला घूमने के बाद अपने दो रिश्तेदारों के साथ वापस मौसी के घर लौट रही थी. इसी दौरान जियाजोरी जंगल के समीप पांच से छह व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि इस दौरान नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और उसके गले से चांदी की चेन भी छीन ली गई.

पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

घटना की गंभीरता को देखते हुए महगामा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद महगामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.

घर से पीड़िता की छीनी गई चांदी की चेन बरामद की गई

SDPO वरुण रजक ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मोहसिन अंसारी के घर से पीड़िता की छीनी गई चांदी की चेन बरामद की गई है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहसिन अंसारी (22 वर्ष), मो. जहूर अंसारी (27 वर्ष), मो. अवाज अंसारी (19 वर्ष), मो. मोतीम अंसारी (19 वर्ष) और मो. परवेज अंसारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र के जियाजोरी गांव के निवासी हैं.

पुलिस मामले की जांच कर रही

इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ घटना के दौरान छीनी गई चांदी की चेन भी बरामद कर ली है. महगामा के SDPO वरुण रजक ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: 

यह भी पढ़ें: गांव की महिला से इश्क लड़ा रहा था युवक, ग्रामीणों ने पकड़ा और कर दी पिटाई, धनबाद पुलिस ले गई थाने

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES