SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड पुलिस का फर्जी दरोगा बनकर युवती से किया था दुष्कर्म, गया से दबोचा गया आरोपी

झारखंड पुलिस में सब-इस्पेक्टर बताकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गयाजी से गिरफ्तार किया गया है. रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपना नाम बदलकर छिप रहा है और फिलहाल, बिहार के गया जिले में छिपा हुआ है. बस फिर क्या था, पुलिस एक्शन मोड में आई और उसे दबोच लिया.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 29, 2026, 01:18 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 01:30 PM IST
Image Credit: सब-इस्पेक्टर बताकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गयाजी से गिरफ्तार (फाइल फोटो)
Join

झारखंड पुलिस में दरोगा होने का झूठा रौब दिखाकर एक युवती को अपने जाल में फंसाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किया गया है. रांची पुलिस और गया के मुफस्सिल थाना की संयुक्त टीम ने मानपुर इलाके में एक गुप्त ठिकाने पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अविनाश कुमार उर्फ राज शर्मा के रूप में हुई है, जो गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विष्णु विहार कॉलोनी निवासी बताया गया है और अपना नाम बदलकर छिपकर रह रहा था.

15 मई को प्राथमिकी दर्ज

वहीं, गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले आई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर इसी साल 15 मई, 2026 को रांची महिला थाने में भारतीय न्याय संहिता और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की कांड संख्या 15/26 के तहत दर्ज इस मुकदमे में गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

विश्वास में लिया और यौन शोषण किया

शिकायतकर्ता युवती के अनुसार, आरोपी ने खुद को झारखंड पुलिस में सब-इस्पेक्टर (दारोगा) बताकर सोशल मीडिया और मोबाइल फोन के जरिए उससे संपर्क किया था. इतना ही नहीं, आरोप है कि वर्दी और पद का खौफ और झूठा प्रभाव दिखाकर उसने युवती को अपने विश्वास में लिया और उसके साथ यौन शोषण किया. आरंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जब पीड़िता को आरोपी के दावों की पोल खुलने और उसकी असली पहचान का पता चला, तो उसने हिम्मत जुटाकर रांची महिला थाने का दरवाजा खटखटाया और लिखित शिकायत दर्ज कराई.

नाम बदलकर छिप रहा था आरोपी

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही रांची पुलिस और महिला थाना की विशेष टीम आरोपी की सुरागकशी में जुटी हुई थी. तकनीकी अनुसंधान और सर्विलांस के जरिए रांची पुलिस को यह पुख्ता सुराग मिला कि नाम बदलकर छिप रहा आरोपी वर्तमान में बिहार के गया जिले में शरण लिए हुए है. इसके बाद रांची पुलिस की एक विशेष टीम गया पहुंची और स्थानीय मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से मानपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.

-आईएएनएस

यह भी पढ़ें: नमस्कार! चौक पर खूनी संघर्ष, 8 जेल के अंदर, 14 नामजद और 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES