SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनबाद में 75 फीट ऊंचा भव्य पंडाल: एनाकोंडा से लेकर घोड़ों की शानदार झांकी देखने को मिलेगी

धनबाद की तेतुलतल्ला पूजा समिति इस बार भव्य पंडाल अनोखी थीम और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के साथ दुर्गा पूजा को यादगार बनाने की तैयारी में जुटी है. अब श्रद्धालुओं को पंडाल के अंतिम रूप और मां दुर्गा के दर्शन का इंतजार है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 13, 2026, 05:16 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 05:19 PM IST
Image Credit: धनबाद में 75 फीट ऊंचा भव्य पंडाल (Z News)
Join

दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद के तेतुलतल्ला पूजा समिति की तैयारियां जोरों पर हैं. इस बार यहां 75 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, जो अपनी अनोखी थीम और आकर्षक सजावट के कारण श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा. पूजा की तैयारियों को लेकर तेतुलतल्ला मैदान में समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने पूजा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं की जानकारी दी.

महात्माओं की आकृतियां भी सजावट का हिस्सा
तेतुलतल्ला पूजा समिति इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक रूप देने में जुटी है. समिति के सचिव सुरेंद्र यादव ने बताया कि इस बार लगभग 75 फीट ऊंचा पंडाल तैयार किया जा रहा है. पंडाल की थीम ऐसी होगी, जिसमें पंडाल मूव करता यानी नाचता हुआ नजर आएगा. इसके अंदर एनाकोंडा, बादलों के दृश्य, पशु-पक्षियों की चहचहाहट और घोड़ों समेत कई आकर्षक दृश्य देखने को मिलेंगे. वहीं, ध्यान की मुद्रा में महात्माओं की आकृतियां भी सजावट का हिस्सा होंगी. मां दुर्गा की प्रतिमा में पारंपरिक ढाक के स्वरूप को बरकरार रखा जाएगा.

पूजा का कुल बजट करीब 18 लाख रुपये
समिति के अनुसार, इस बार पूजा का कुल बजट करीब 18 लाख रुपये रखा गया है. इसमें लगभग 8 लाख रुपये पंडाल निर्माण, 2 लाख रुपये लाइटिंग और 1 लाख रुपये प्रतिमा निर्माण पर खर्च किए जाएंगे. बाकी राशि अन्य व्यवस्थाओं और आयोजन पर खर्च होगी.

ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था होगी
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी समिति ने विशेष तैयारी की है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 300 वॉलंटियरों की टीम तैनात रहेगी. पूरे परिसर की निगरानी के लिए 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की व्यवस्था होगी. इसके अलावा 12 गुणा 8 फीट की एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी. महिलाओं के लिए शौचालय, पीने का पानी, प्राथमिक उपचार केंद्र, पुलिस कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था की जाएगी. बच्चों और महिलाओं के लिए झूले और बड़ों के लिए बड़ा झूला भी आकर्षण का हिस्सा होगा.

वर्ष 2024 में समिति को पहला मिला था पुरस्कार मिला
समिति के सचिव ने बताया कि वर्ष 2024 में मेले की विधि-व्यवस्था के लिए समिति को पहला पुरस्कार मिला था. इस बार भी बेहतर व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत करने की तैयारी है.

रिपोर्ट: नितेश मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES