SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बंगाल में TMC के गढ़ में रातोंरात बड़ा खेल: पंचायतों पर NCPI ने जमाया कब्जा, लगाए अपने बैनर; भाजपा भी हैरान

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से TMC में लगातार हलचल जारी है. यहां TMC के नेतृत्व वाली पंचायतों में रातोंरात TMC दफ्तरों से बैनर हटा दिए गए. इनकी जगह नेशनल कांग्रेस पार्टी ऑफ इंडिया के बैनर लगाए गए.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 24, 2026, 13:57 IST | Updated: Nov 24, 2026, 14:03 IST
Join

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में एक बार TMC के नेतृत्व वाली पंचायतों में एक और विभाजन हुआ है. यहां रातों-रात TMC कार्यालयों से बैनर हटा दिए गए और उनकी जगह नेशनल कांग्रेस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के बैनर लगा दिए गएत. बशीरहाट जिले में 18 पंचायतें और 3 पंचायत समितियां अब NCPI के नियंत्रण में हैं, जबकि इस पार्टी ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा है. इसको लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं कि इस बदलाव के पीछे कौन है और इससे किसे फायदा होने वाला है.

मामले को लेकर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने टिप्पणी करते हुए कहा,',यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ये लोग खुलकर सामने आने के बदले, अप्रत्यक्ष और घुमावदार तरीकों से एक पार्टी में शामिल हो रहे हैं.'

TMC की जगह  NCPI के बैनर लगे

बशीरहाट संगठनात्मक जिले में TMC छोड़कर NCPI में शामिल होने वाले सदस्यों की होड़ सी लग गई है और इस प्रक्रिया में तृणमूल पार्टी कार्यालयों पर भी कब्जा किया जा रहा है. बशीरहाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शंखचूड़ा बाजार इलाके में रातों-रात TMC के बैनर हटाकर उनकी जगह NCPI के बैनर लगा दिए गए. दीवारों पर तृणमूल का 'दो फूल' वाला चुनाव चिह्न अभी भी साफ दिखाई दे रहा है, क्योंकि इसे पूरी तरह से मिटाया नहीं गया है.

NCPI में शामिल हो रहे TMC के नेता

पिछले कुछ दिनों में कई पंचायतों और पंचायत समितियों के सदस्य TMC छोड़कर NCPI में शामिल हो रहे हैं. इसके चलते 18 पंचायतें और 3 पंचायत समितियां NCPI के नियंत्रण में आ गई हैं. NCPI के समन्वयक हाजी मोंटू का दावा है कि इस महीने के अंत तक बशीरहाट संगठनात्मक जिले की 90 प्रतिशत पंचायतें उनके नियंत्रण में होंगी. इसको लेकर जब पत्रकारों ने पूछा कि हर पार्टी का एक ही चेहरा होता है, फिर भी जो लोग आपकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं वे पीएम और मुख्यमंत्री के बैनर लगा रहे हैं और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' समेत 'सुवेंदु अधिकारी जिंदाबाद' जैसे नारे लगा रहे. ऐसा क्यों हो रहा है, तो इसपर NCPI के समन्वयक कुछ जवाब नहीं दे पाए. रविवार ( 23 नवंबर 2026) को  संदेशखाली I और II ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों और एक पंचायत समिति ने NCPI का दामन थाम लिया. वहीं, इससे पहले बशीरहाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों ने भी ऐसा ही कदम उठाया था.   

ये भी पढ़ें- किताब में सावरकर पर वार, पोते का पलटवार! सोनिया गांधी को सत्यकी ने भेजा नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

पाला बदलने पर विपक्ष ने उठाए सवाल

विपक्ष ने इन लोगों के पाला बदलने को लेकर कई तरह के कयास लगाए हैं. CPM के वरिष्ठ नेता अनिमेष मुखर्जी ने सवाल उठाया है कि क्या यह पाला बदलना दबाव में हो रहा है या फिर वे सच में NCPI से जुड़ना चाहते हैं. उनका तर्क है कि भाजपा के अंदर मुख्यमंत्री के खेमे और सुवेंदु अधिकारी के गुट के बीच चल रही अंदरूनी खींचतान के चलते, सुवेंदु अधिकारी अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए रणनीतिक चालें चल रहे हैं. इसके अलावा, पंचायत चुनावों से पहले इन पंचायतों पर नियंत्रण हासिल करने से उन्हें काफी फायदा मिल सकता है. इस नजरिए से देखा जाए तो, NCPI असल में BJP के लिए एक 'B-टीम' की तरह काम कर रही है, ताकि BJP अपना नियंत्रण और मजबूत कर सके.

'NCPI हमें नुकसान पहुंचा रही...'

BJP के पूर्व जिला अध्यक्ष और पार्टी के 'टीचर्स सेल' के राज्य संयोजक दीपक कुमार सरकार ने कहा,' हम निश्चित रूप से लोगों का किसी राजनीतिक दल से जुड़ने पर स्वागत करते हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे हमारी पार्टी में शामिल होने के बजाय NCPI को चुन रहे हैं. अपना आधार मजबूत करके, NCPI हमें नुकसान पहुंचा रही है. भविष्य में यही संगठन हमारा विरोधी भी बन सकता है. इन लोगों को शामिल करते समय मुख्यमंत्री, सुवेंदु अधिकारी और नरेंद्र मोदी की तस्वीरों का इस्तेमाल करने का अधिकार इन्हें किसने दिया? एक BJP नेता के तौर पर, मैं इसका विरोध करता हूं.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES