तूफान 'अकवान' मचाएगा तबाही, 10 से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट: दिल्ली में बढ़ती ठंड के बीच प्रदूषण से राहत; जानिए आज के मौसम का हाल
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अकवान लगातार आगे बढ़ रहा है और इसके शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराने की संभावना है. दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में लगातार कमी महसूस की जा रही है. IMD का कहना है कि आगे कुछ दिनों तक लगातार तापमान में कमी देखने को मिलेगी.
दिल्ली समेत देश के अधिकांश इलाकों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. आधा नवंबर बीत गया है और ठंड में भी दस्तक दे दी है. उत्तर भारत में सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है और लोगों ने रजाई कंबल भी निकाल लिए हैं. वहीं, यूपी समेत आसपास के राज्यों में सुबह कोहरा भी नजर आ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने चक्रवाती तूथाप अकवान को लेकर चेताया है.
आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठा ये तूफान कल यानी 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के तट से टकरा सकता है. चक्रवात तूफान अवकान से पहले मौसम विभाग ने देश के 10 से अधिक राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. आइए आपको बताते हैं इस तूफान का सबसे अधिक असर कहां होगा और आपके शहर में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. पहाड़ों पर चल रही ठंडी हवा मैदानी इलाकों में तापमान गिरा रही है, जिससे सिहरन बढ़ रही है. आईएमडी ने बताया कि तापमान में लगातार हो रही कमी आगे भी महसूस की जाएगी. आज दिल्ली के अधिकांश इलाकों में तड़के सुबह धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिला है. दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही रूप नजर आएगा.
दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार महसूस किया जा रहा है. प्रदूषण में थोड़ी कमी से लोगों ने राहत जरूर ली है, लेकिन अभी भी वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में बना हुआ है. दिल्ली का AQI गुरुवार को सुबह 6 बजे से 282 बना हुआ है. राजधानी के लोगों के लिए ये राहत की बात है कि प्रदूषण की स्थिति में सुधार देखने को मिल रही है.
चक्रवात अकवान बरपाएगा कहर
जहां एक ओर उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दी है, तो पिछले एक महीने के भीतर दक्षिण भारत में तीसरी बार नया तूफान तबाही मचाने को तैयार है. मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर को चक्रवाती तूफान अकवान के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है. इस दौरान 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, हवा के झोंके 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक पहुंच सकते हैं.
यूपी और बिहार का मौसम जानिए
उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह-शाम लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है और बिना गर्म कपड़े के लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. इस बीच पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है. इससे तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. यूपी के अधिकांश जिलों में सुबह कोहरा छाया रह रहा है.
वहीं, बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में तापमान में कमी के साथ-साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.
पहाड़ पर कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार तापमान गिर रहा है. कश्मीर में भारी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. कश्मीर में हो रही बर्फबारी से सैलानियों में खुशी की लहर है. हालांकि, मौसम विभाग ने बताया कि आज कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.
कहां-कहां होगी बारिश
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है.
यह भी पढ़ें: 20 नवंबर को जमीन से टकराएगा 'अकवान', आंध्र-ओडिशा ने खाली कराए तटीय इलाके, NDRF तैनात, नौसेना और कोस्ट गार्ड भी अलर्ट
यह भी पढ़ें: 50 साल का दमदार सफर, समंदर पर पैनी 'नजर': कॉन्स्टेलेशन से P-8I तक, नेवी ने दुश्मन की हर चाल पर किया वार