SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'टीचर कहां थी, CCTV पर भी नहीं दिखा': पंचकुला कांड से दहशत में पैरेंट्स, बोले- 'दिल के टुकड़े' को अब कैसे भेजें स्कूल?

जिस बच्चों में उम्र बच्चों के हाथों में खिलौने होते हैं. उस उम्र के बच्चे ने 6 साल की बच्ची को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह अस्पताल में जिंदगी की जंग में भर्ती है. घटना का सीसीटीवी वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप गई.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 31, 2026, 03:02 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 03:16 PM IST
Image Credit: पंचकूला के स्कूल में खूनी खेल (AI तस्वीर)
Join

हरियाणा के पंचकुला से बेहद खौफनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ने वाला एक छात्र ने KG क्लास की बच्ची पर ऐसा हमला किया कि बच्ची ICU में पहुंच गई. जिस बच्चों में उम्र बच्चों के हाथों में खिलौने होते हैं. उस उम्र के बच्चे ने 6 साल की बच्ची को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह अस्पताल में जिंदगी की जंग में भर्ती है. बच्ची के बेहोश होने के बाद भी हमलावर बच्चा नहीं रुका और वह लगातार उस पर वार करता रहा. अब घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई. बच्ची के पिता ने बताया कि उस बच्चे (हमलावर) ने बहुत बुरी तरह से मारा है. ICU में बच्ची बार-बार बेहोश हो रही है. पीड़ित पिता ने कहा कि बच्ची बस हल्का-फुल्का बोलती है और फिर से बेहोश हो जाती है.

पीड़ित परिवार ने क्या बताया?

पीड़ित पिता ने इस घटना के लिए स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि हर स्कूल में बच्चों की सेफ्टी होनी चाहिए. अगर बच्चा स्कूल में सेफ नहीं होगा, तो कहां होगा. उन्होंने कहा कि मैं बस यही कहना चाहता हूं कि जो मेरी बच्ची के साथ हुआ, वह किसी और के साथ ना हो. मेरी बच्ची ठीक हो जाए और मुझे कुछ नहीं चाहिए. घटना को लेकर बच्ची के चाचा ने मीडिया को बताया कि बच्ची को लेने के लिए जब ऑटो-रिक्शा चालक बच्ची को लेने पहुंचा, तो वह वहां नहीं थी. 

चाचा ने बताया कि ड्राइवर ने भाई (बच्ची के पिता) को बताया. जब मेरा भाई मौके पर पहुंचा, तो जिस लड़के ने उसे बुरी तरह से पीटा था, वही उसे बच्ची तक लेकर गया. इसके बाद वह वहां से चला गया. बच्ची एक ऐसे कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी, जिसे बाहर से बंद कर दिया गया था. बच्ची को देखकर भाई को गहरा सदमा लगा और वह वहीं गिर गए. बच्ची के चाचा ने इस घटना के लिए स्कूल प्रशासन को मुख्य रूप से दोषी बताते हुए उन पर कार्रवाई किए जाने की मांग की.

इस घटना से दहशत में लोग

स्कूल के अंदर बच्ची पर हुए जानलेवा हमले से अन्य बच्चों के अभिभावक काफी डर गए हैं. एक महिला ने बताया कि उसका बच्चा भी इसी स्कूल में पढ़ता है. महिला ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने व्हाट्सअप का एक ग्रुप बनाया हुआ है, जिसमें सभी पैरेंट्स जुड़े हुए हैं. इस ग्रुप पर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी जाती है. कई बार तो स्कूल में छुट्टी होती है, लेकिन हमें पता नहीं होता है. हम बच्चों को स्कूल भेज देते हैं. बाद में पता चलता है कि आज स्कूल बंद है. इस घटना को लेकर उसने कहा कि इस तरह के स्कूल में हमारे बच्चे कैसे सेफ रहेंगे.

स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

एक अन्य महिला, जिसका बच्चा भी स्कूल में पढ़ता है, उसने इस घटना के लिए स्कूल के टीचर को दोषी ठहराया. महिला ने कहा कि तीसरी क्लास का बच्चा बाहर गया, तो टीचर कहां थी. उसने कहा कि छोटे से बच्चे को क्या पता होगा कि किधर जाना है और किधर नहीं. स्कूल में तो बच्चों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी टीचरों की होती है. उन्होंने ध्यान क्यों नहीं दिया? 

एक अन्य महिला ने कहा कि मैं अपने बच्चे को अगले साल एडमिशन कराने वाली थी, लेकिन अब हमारा दिल दहल गया है. उसने कहा कि हमारी जेठानी के बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं, लेकिन उन्हें कुछ नहीं आता है. उसने स्कूल में सुरक्षा बढ़ाने की बात कही. एक अन्य अभिभावक ने पूछा कि घटना के वक्त प्रिंसिपल कहां थीं? सीसीटीवी कैमरे के बाद भी कोई मदद को क्यों नहीं आया? उसने स्कूल के सभी टीचरों को सस्पेंड करने की मांग की. 

स्कूल पहुंची हरियाणा मानवाधिकार आयोग की टीम

घटना के बाद हरियाणा मानवाधिकार आयोग की एक टीम स्कूल पहुंची. टीम के साथ आयोग के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति ललित बत्रा और असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. पुनीत अरोड़ा स्कूल पहुंचे. आयोग की टीम ने स्कूल का दौरा करके घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES