SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लड़की से छेड़खानी, लड़के को पीटाः मुंबई के एक पार्क में 8 नाबालिगों का कहर, कपल से दरिंदगी का Video देख सहमे लोग!

मुंबई के वर्ली इलाके में एक पार्क में बैठे कपल से कुछ नाबालिग लड़कों ने छेड़खानी और मारपीट की. कपल के साथ नाबालिगों की नालायकी का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 21, 2026, 12:41 IST | Updated: Nov 21, 2026, 13:43 IST
Image Credit: मुंबई में कपल पर टूटा 8 नाबालिगों का कहर! (Photo- X: @KiritSomaiya)
Join

'मायानगरी' मुंबई से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को दहला दिया है. यहां एक पार्क में बैठे एक कपल से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पार्क में बैठे एक कपल के पास कुछ नाबालिग लड़के और छेड़खानी करने लगे. जब कपल ने उनका विरोध किया, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी. पार्क में ही मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में कपल पर नाबालिगों के कहर को साफ देखा जा सकता है. इस वीडियो को बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने शेयर किया है. उन्होंने इसे 'मुस्लिम गुंडागर्दी' करार दिया है, क्योंकि आरोपियों में से दो लड़के गोल टोपी पहने नजर आ रहे हैं.

वीडियो में दिखा आरोपियों का कहर

यह घटना 20 नवंबर की बताई जा रही है. घटना को लेकर जानकारी मिली है कि शुक्रवार (20 नवंबर) को मुंबई के कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास स्थित एक पार्क में एक लड़का और लड़की बैठे हुए थे. दोनों मोबाइल पर एक-दूसरे की फोटो खींच रहे थे. इसी दौरान वहां करीब 8 से 10 नाबालिग लड़के पहुंचे. उन लड़कों ने लड़की पर कमेंट किया और जब कपल ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं शोहदे उन्हें पार्क से बाहर भी नहीं जाने दे रहे थे. उन्होंने पार्क की सीढ़ियों तक कपल का पीछा किया. इस दौरान गुलाबी रंग का कुर्ता पहने एक आरोपी लगातार कपल से मारपीट कर रहा था.

मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा की खुली पोल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आई और उसने FIR दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, अब सभी आरोपियों पर जुवेनाइल के तहत कार्रवाई की जा रही है. मुंबई पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह घटना शहर के किस पार्क में हुई है. वहीं, इस घटना ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करते हुए सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल दी है.

किरीट सोमैया ने मुस्लिम गुंडागर्दी बताया

उधर, बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इसे 'मुस्लिम गुंडागर्दी' बताया है. उन्होंने घटना से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि घाटकोपर स्थित फीनिक्स मॉल के पास मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हिंदू कपल पर हमला किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने कानून के दायरे में आने वाले 8 नाबालिगों के खिलाफ BNS की धाराओं 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत FIR दर्ज की है. इस मामले में पुलिस ने 5 नाबालिगों के माता-पिता को नोटिस जारी किया है.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस में जाएंगे शरद पवार के पोते? रोहित पवार को लेकर अजित गुट का बड़ा दावा, महाराष्ट्र का बढ़ा सियासी पारा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES