SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मोदी कहीं नहीं जाएगा Broooo! खरगे-राहुल पर BJP का तंज, बोली- हमारे पास वोट हैं, जो तुम्हारे पास कभी नहीं होंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर भाजपा ने एक और दिलचस्प प्रहार किया है. इस बार उन्होंने GEN Z और सोशल मीडिया वाली भाषा में जवाब दिया है.

Written By Tahir Kamran
Published: Oct 26, 2026, 04:37 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 05:46 PM IST
Image Credit: भाजपा के जरिए पोस्ट किए की गई तस्वीर
Join

रविवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भाजपा लगातार पलटवार कर रही है. हाल ही में भाजपा के X हैंडल से एक दिलचस्प पोस्ट शेयर की गई है. जिसमें पार्टी ने कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को संबोधित करते हुए लिखा,'मोदी कहीं नहीं जाएगा'. 

भाजपा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा,'डियर खरगे जी, मोदी कहीं नहीं जाने वाले! उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है. उनके पास हमारे वोट हैं, ब्रो. ऐसी चीज आपके मास्टर के पास कभी नहीं होगी.'

भाजपा ने अपने इस पोस्ट में जेन-Z और इंटरनेट मीम कल्चर में इस्तेमाल होने वाली अनौपचारिक, चुटीली भाषा का इस्तेमाल किया है. ठीक इसी तरह की भाषा इस्तेमाल CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में विपक्ष और युवाओं के जरिए किया जा रहा है. इनका नारा था, 'ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो'. यह किसी गंभीर राजनीतिक बयान के बजाय विरोधियों को चिढ़ाने या उनकी बात का मजाक उड़ाने वाली सोशल मीडिया शैली है.

पटना में खरगे ने दिया था विवादित बयान

रविवार यानी 25 अक्तूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना में थे. यहां पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के कार्यक्रम में उन्होंने SIR और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे और कहा था कि मोदी को जाना होगा. इसी बीच सामने बैठे लोगों में एक शख्स उठता और कहता है,' मोदी कहीं नहीं जाएंगे. इसके जवाब में खरगे ने कहा,'मोदी का बाप भी जाएगा.' इसी टिप्पणी पर विवाद शुरू हुआ.

कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी के बाद पूरी भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ हमलावर हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह ने उनके इस बयान की निंदा की.

यह भी पढ़ें: 'रावण', 'जहरीला सांप' से लेकर मोदी के बाप तक... मल्लिकार्जुन खरगे के वे 5 विवादित बयान, जिन पर मच गया सियासी भूचाल

सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं: अमित शाह

अमित शाह ने लिखा,'कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं. यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों. कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें 'मौत का सौदागर' कहा, तो कभी 'चायवाला' कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएँ पार करती जा रही है.'

अमित शाह ने आगे लिखा,'बीते 12 वर्षों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा व निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है. जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है. जब-जब इन्होंने मोदी जी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियां की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है.'

यह भी पढ़ें: खरगे के बयान पर बवाल: BJP का वार, विपक्ष का पलटवार; पप्पू यादव बोले- क्या गाली देने का सर्टिफिकेट सिर्फ BJP को मिला?

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES