SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मेरठ के 'सांप कांड' में भी फांसी: पति की हत्या करने वाली रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा-ए-मौत

मेरठ के सनसनीखेज 'सांप कांड' में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा दी है. जानिए कैसे बिस्तर पर जहरीला सांप छोड़कर रची गई थी पति की हत्या की साजिश.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Oct 16, 2026, 03:22 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 05:15 PM IST
Image Credit: सांप से डसवाकर पति का कत्ल: मेरठ की कातिल पत्नी और बॉयफ्रेंड को कोर्ट ने दी फांसी, सिर्फ 13 महीने में आया फैसला
Join

साहिल और मुस्कान के बाद अब मेरठ के एक दूसरे बहुचर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट ने शुक्रवार (16 अक्टूबर) को बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया. दोपहर 3 बजे के बाद जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश की गई मृतक की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई. 

इस हत्याकांड में पत्नी रविता ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति की हत्या कर दी थी और फिर उसके बिस्तर पर सांप डालकर नई साजिश रची थी. शुक्रवार को कोर्ट में आखिरी दलीलें हुईं. जिसके बाद जेल में बंद रविता और अमरदीप का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष सुना और दोनों को सजा-ए-मौत का ऐलान किया.

क्या था मामला?

3 मार्च 2025 की रात को मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर उसे नीले ड्रम में डाल दिया था. ये मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था कि इसके लगभग 40 दिन बाद ही 12 अप्रैल को एक और ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड को छिपाने के लिए पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर एक साजिश भी रची थी, जिसमें उन्होंने पति के बिस्तर पर सांप छिपा दिया था. इसके बाद सुबह ये बात फैला दी गई थी कि पति को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

कैसे खुला पति की हत्या का राज?

इस हत्याकांड को शुरू में जहरीले सांप के काटने की वजह से नेचुरल डेथ का रूप देने की कोशिश की गई थी.हत्याकांड को अंजाम देने वाली पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को शुरू में ऐसा लग रहा था कि वो कानून को धोखा देने में कामयाब हो जाएंगे, लेकिन जब पति अमित की हत्या के बाद उसकी डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम करवाया गया, तो पता चला कि पति की मौत सांप के जहर से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया. 

प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंधों के चलते की गई थी हत्या

12 अप्रैल 2025 की रात अमित कश्यप के घर में जो हुआ, उसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया. अमित की पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस खौफनाक साजिश की वजह दोनों का अवैध संबंध था, जिसके रास्ते में अमित रोड़ा बन रहा था. हत्या को महज एक हादसा साबित करने के लिए दोनों ने बेहद शातिराना चाल चली. अमित के शव के पास जहरीला सांप रख दिया गया, ताकि देखने वालों को लगे कि मौत सांप के काटने से हुई है. शुरुआत में मामला साधारण लग रहा था, लेकिन जब पुलिस जांच आगे बढ़ी, तो सच की परतें खुलने लगीं. 

यह भी पढ़ेंः Analysis: सांप का डसना या सिस्टम की चूक? भारत से दुनिया तक सर्पदंश का छिपा हुआ जानलेवा संकट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES