SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तिरुवन्नामलाई में 2,668 फीट ऊंची पहाड़ी पर महादीपम, 4500 लीटर घी से रोशन होगी ज्योति; लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

देशभर में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस शुभ अवसर तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला. जहां ऐतिहासिक अरुणाचलेश्वर मंदिर में 10 दिनों तक चलने वाले 'कार्तिगई दीपम' उत्सव के समापन पर, अन्नामलाई की पहाड़ी की चोटी पर 'महादीपम' प्रज्वलित किया जा रहा है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 24, 2026, 10:42 IST | Updated: Nov 24, 2026, 12:49 IST
Image Credit: (ANI)
Join

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में महादीपम उत्सव अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. एक अनुमान के मुताबिक करीब 50 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र 'महादीपम' के दर्शन करेंगे, जो तिरुवन्नामलाई के चिरस्थायी आध्यात्मिक आकर्षण का प्रमाण है. यहां अरुणाचलेश्वर मंदिर के पीछे स्थित पहाड़ी की चोटी पर मंगलवार शाम 6 बजे महादीपम प्रज्ज्वलित किया जाएगा. इसके लिए श्रद्धालु 4,500 लीटर घी, बाती के लिए सूती कपड़ा और एक विशेष कड़ाही लेकर पहाड़ी की चोटी तक पहुंचे हैं.

2,668 फीट ऊंची पहाड़ी पर महादीपम का प्रज्वलन मंदिर के 10 दिवसीय कार्तिगई दीपम उत्सव के समापन का प्रमुख आयोजन है. मंगलवार के धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत सुबह 4 बजे मंदिर के भीतर होने वाले भरनी दीपम से हुई. 

सुबह चार बजे से उत्सव की शुरुआत

अब शाम का मुख्य आयोजन का केंद्र मंदिर से लगी पहाड़ी पर होगा. पहाड़ी की चोटी पर दीप जलाने की तैयारियां सोमवार यानी उत्सव के नौवें दिन सुबह से ही शुरू हो गई थीं. सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर के दूसरे प्रांगण में स्थित चिन्ना नंदी मंदिर के पास विशेष कड़ाही रखी गई.

विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु कड़ाही को लेकर पहाड़ी पर चढ़े. दीप जलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला घी और बाती के लिए सूती कपड़ा अलग-अलग ले जाया गया.

शोभायात्रा में भगवान के दिव्य दर्शन

कार्तिगई दीपम उत्सव की शुरुआत 15 नवंबर को मंदिर में ध्वजारोहण के साथ हुई थी. इसके बाद हर सुबह मंदिर के आसपास की माडा सड़कों पर विनायकर और चंद्रशेखरर की शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं. रात में पांच प्रमुख उत्सव देवताओं यानी पंचमूर्तियों को भी इन्हीं सड़कों से पारंपरिक वाहनों पर सवार कर शोभायात्रा निकाली जाती है.

सोमवार सुबह 11 बजे ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच सुबह की शोभायात्रा निकली. इसमें विनायकर को उनके वाहन मूषक पर विराजमान कराया गया. इसके बाद चंद्रशेखरर और उनकी पत्नी अंबाल को पुरुष मुनि वाहन पर ले जाया गया.

देवताओं की शोभायात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालु नारियल फोड़ते और कपूर जलाकर पूजा-अर्चना करते रहे.

शाम की शोभायात्रा रात 10 बजे शुरू हुई. इसमें मुरुगन अपनी पत्नियों वल्ली और देवयानई के साथ, अरुणाचलेश्वरर उन्नामुलई अम्मन के साथ, पराशक्ति अम्मन, विनायकर और चंडीकेश्वरर शामिल रहे.

शोभायात्रा में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक वाहनों में कैलाश पर्वत और कामधेनु यानी दिव्य गाय के स्वरूप भी शामिल थे.

मंदिर के भीतर इस अवसर के लिए अलग-अलग रंगों के फूलों से नटराज और शिवलिंग की आकृतियां सजाई गई थीं.

एक अन्य फूलों की सजावट में तमिल शैव परंपरा के चार प्रमुख संतों—माणिक्कवाचकर, सुंदरर, तिरुनावुक्करसर और तिरुग्नानसंबंदर की आकृतियां बनाई गई थीं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES