पाकिस्तान को नसीहत, सुधारो नीयत: मुनीर के इशारों पर नाचने वाले 'आतंकिस्तान' को भारत ने सुनाई खरी-खरी
इस्तेमाल भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए कर रहा था, लेकिन जलालत का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान की दोगली नीतियों को भारत ने पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया. भारत ने साफ कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर पाकिस्तान जैसे मुल्क को बोलने का कोई अधिकार नहीं है.
जैसे 'कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती', ठीक उसी तरह से पाकिस्तान भी कभी सुधर नहीं सकता. पड़ोसी मुल्क ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र के मंच से कश्मीर का राग अलापा तो भारत भड़क गया. भारत ने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को लताड़ते हुए Pok खाली कर देने की स्पष्ट चेतावनी दे डाली. भारत ने साफ शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है. इसकी तरफ देखना भी नहीं. इसके अलावा भारत ने आसिम मुनीर को चेतावनी देते हुए आगे कहा कि पाकिस्तान की भलाई इसी में है कि वह अपने अवैध कब्जे वाले क्षेत्र यानी पीओके को भी खाली कर दे. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को आसिम मुनीर का पिट्ठू नहीं बनने की सलाह दी.
शहबाज शरीफ को भारत की नसीहत
पुरी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधियों के लिए बेहतर होगा कि वे अपनी सेना के इशारों पर चलने के बजाय, अपने भीतर झांकें और अपने नागरिकों के कल्याण पर ध्यान दें. सचिव रघु पुरी ने पाकिस्तान की हरकत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पड़ोसी देश ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र के मंच का इस्तेमाल भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए किया है. उन्होंने कहा कि UN को इस तरह अपने मंच का गलत इस्तेमाल करने की इजाजत देने से बचना चाहिए.
अल्पसंख्यकों को लेकर पाक की पोल खुली
अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर उपदेश दे रहे पाकिस्तान को पुरी ने जमकर लताड़ा. उन्होंने पूरी दुनिया के सामने उसकी दोगली नीतियों को बेनकाब कर दिया. भारत ने साफ कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर पाकिस्तान जैसे मुल्क को बोलने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थिति को पूरी दुनिया जानती है.
पाक में हिंदुओं की हालत दयनीय- पुरी
पुरी ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू बेटियों के साथ किस तरह की बर्बरता की जाती है, वह किसी से छिपी नहीं है. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं की लगातार घटती जनसंख्या इस बात का प्रमाण है कि वहां अल्पसंख्यकों की हालत बहुत दयनीय है. हिंदुओं को समाप्त करने की साजिश के तहत हिंदू लड़कियों की जबरन शादी और धर्म परिवर्तन कराने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं.
ये भी पढ़ें- ऑर्डर आउट, सहम उठा व्हाइट हाउस: ईरान के 'आतंकी हमले' की आशंका के बाद हड़कंप, US ने कई देशों से बुलाए राजनयिक