SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हिमाचल को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: 320 नई मेडिकल सीटों पर मुहर, सरकार देगी 415 करोड़

Himachal Pradesh Development Projects: हिमाचल प्रदेश में जल्द 320 नई PG मेडिकल सीटें बढ़ने वाली है. इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने की घोषणा की है.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 24, 2026, 02:12 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 02:16 PM IST
Join

Himachal Pradesh: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने राज्य के 6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG मेडिकल सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी देने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि भारत सरकार इसके लिए तकरीबन 415 करोड़ रुपए का डोनेशन देगी.

जेपी नड्डा ने इस कदम को पीएम मोदी के नेतृत्व में मेडिकल एजुकेशन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि इससे इससे हिमाचल के युवाओं को अपने ही राज्य में मेडिकल की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के ज्यादा अवसर मिलेंगे. साथ ही, विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

320 सीटों को मिली मंजूरी


प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की ओर से तेजी से लिए गए फैसले का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हिमाचल सरकार से 23 जून 2026 को प्रस्ताव मिला था. इसके बाद 6 अक्टूबर 2026 को AIIMS बिलासपुर के दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर चर्चा हुई और अब केंद्र सरकार ने प्रस्तावित सभी 320 सीटों को मंजूरी दे दी है.
उन्होंने कहा,' केंद्र सरकार ने हिमाचल के प्रस्ताव पर तेजी से काम करते हुए सभी 320 सीटों को मंजूरी दी है. अब हम राज्य सरकार से भी उम्मीद करते हैं कि वह इसी तेजी से जरूरी कदम उठाए, ताकि प्रदेश के युवाओं और आम लोगों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके.'

किन-किन जिलों को मिली सीटें? 


इन 320 नई सीटों में शिमला के लिए 91, टांडा और हमीरपुर के लिए 57-57, मंडी के लिए 55, नाहन के लिए 32 और चंबा के लिए 28 सीटें शामिल हैं. इनसे सर्जरी, हड्डी रोग, स्त्री व प्रसूति रोग, बाल रोग, कैंसर सहित कई अन्य क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. 

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 सालों में देश में मेडिकल शिक्षा के विस्तार के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं. इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने 15,000 करोड़ रुपए की लागत से अगले 5 सालों में देशभर में 10,000 नई UG और PG मेडिकल सीटें बढ़ाने की योजना को मंजूरी दी है. हिमाचल प्रदेश में 320 नई पीजी सीटों की स्वीकृति भी इसी योजना का हिस्सा है.

इन प्रोजेक्ट्स पर भी चलेगा काम 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हिमाचल सरकार से आग्रह किया कि वह इन सभी 320 सीटों को समय पर शुरू करने के लिए जरूरी कदम उठाए, ताकि स्टूडेंट्स को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके. उन्होंने राज्य में केंद्र सरकार की मदद से चल रही अन्य महत्वपूर्ण डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के काम में भी तेजी लाने की जरूरत बताई. नड्डा ने कहा कि चंडीगढ़-बद्दी और भानुपल्ली-बिलासपुर जैसी महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स में राज्य सरकार की हिस्सेदारी और जमीन से जुड़े लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए. इसी तरह, केंद्र सरकार के सहयोग से बनाए जा रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक्स और जन स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं के काम में भी तेजी लाने की जरूरत है.

हिमाचल में मोदी सरकार का काम 


उन्होंने कहा,' हिमाचल के लोगों के हित से जुड़े विकास कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए. केंद्र सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर संभव सहयोग दे रही है. हमारी अपेक्षा है कि राज्य सरकार भी इन प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दे और इन्हें समय पर पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाए.' जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में मेडिकल शिक्षा, हेल्थ सर्विस और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा,' हमारी प्राथमिकता स्पष्ट है, हिमाचल का विकास और हिमाचल के हर परिवार का कल्याण.' (इनपुट- IANS) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES