अचानक संसद सत्र का बुलावा! 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा बैठक, किस बड़े बिल की तैयारी?
मोदी सरकार एक बार फिर देश को चौंकाने की तैयारी में है. सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से एक-एक दिन के लिए सदन की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है. इन बैठकों का कार्य एजेंडा अभी स्पष्ट नहीं है. यह अनुरोध केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भेजा है.
मोदी सरकार एक बार फिर देश को चौंकाने की तैयारी में है. सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से एक-एक दिन के लिए सदन की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है. इन बैठकों का कार्य एजेंडा अभी स्पष्ट नहीं है. यह अनुरोध केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भेजा है.
किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा, 'संसद के दोनों सदनों के स्पीकर्स से अनुरोध किया है कि वे 30 नवंबर 2026 को लोकसभा और 2 दिसंबर 2026 को राज्यसभा की बैठकें फिर से बुलाएं, ताकि आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाया जा सके. कामकाज की जरूरतों को देखते हुए, दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती है.'
बताते चलें कि पीएम मोदी ने हाल में मंत्रियों के साथ हुई बैठक में विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी थी. उन्होंने संकेत देते हुए कहा था कि 15 दिसंबर से पहले कभी भी संसद का सत्र बुलाया जा सकता है. लिहाजा सभी मंत्री इससे पहले अपनी तैयारियां पूरी कर लें. अब किरेन रिजिजू ने पोस्ट करके बाकायदा सत्र की तारीखें भी बता दी हैं.
हालांकि, यह एक दिन का विशेष सत्र किन बिलों के लिए बुलाया जा रहा है, इस बारे में सरकार ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि सरकार इस स्पेशल सेशन में संसद की सीटों को 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 कर सकती है. जिससे वर्ष 2029 में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया जा सके.
सूत्रों का कहना है कि सरकार ने पिछले कुछ महीनों में मेहनत करके दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत का जुगाड़ कर लिया है. विपक्षी दलों, खासकर दक्षिण राज्यों की चिंताओं को दूर करने के लिए सभी राज्यों की लोकसभा सीटों में एक समान 50 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान हो सकता है. माना जा रहा है कि सरकार के इस स्पष्ट आश्वासन की वजह से एनसीपी शरद पवार गुट, डीएमके शिरोमणि अकाली दल समेत कई विपक्ष दल अंदरखाने सरकार का साथ देने को राजी हो गए हैं.
(यह ब्रेकिंग खबर है. अपडेट हो रही है)