SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CEC पर आर-पार, विपक्ष सुप्रीम कोर्ट के द्वार: राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार को जितना बचाएंगे, उतना फंसेंगे

राहुल गांधी एक ने कहा कि यह सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है. हम देश को दिखाना चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार, ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट करे. सीईसी ज्ञानेश कुमार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग ज्ञानेश कुमार को छोड़ेंगे नहीं. वे बचेंगे नहीं.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 12, 2026, 11:34 AM IST | Updated: Oct 12, 2026, 12:45 PM IST
Image Credit: राहुल गांधी (Zee Media)
Join

दिल्ली में एसआईआर रद्द कराने और ज्ञानेश कुमार को हटाने पर घमासान जारी है. लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता आज विरोध मार्च निकालेंगे. इसके लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर पहुंच चुके हैं. सीजेआई सूर्यकांत के इनकार के बाद भी विपक्षी नेता उनसे मुलाकात करके ज्ञापन सौंपने पर अड़े हुए हैं. विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी बड़ी सख्त व्यवस्था कर रखी है. इस सबके बीच राहुल गांधी एक बार फिर से मीडिया के सामने आए. उन्होंने चुनाव आयोग, सीईसी ज्ञानेश कुमार और बीजेपी के खिलाफ जमकर हमला बोला.

सरकार पर CEC को बचाने का आरोप लगाया

राहुल गांधी ने कहा, 'वोट चोरी के लिए दिल्ली में पब्लिक मूवमेंट चल रहा है. रेजिस्टेंस तो 10-12 साल से थी, पर अब पूरा का पूरा क्रिस्टलाइज हो रहा है.' राहुल गांधी ने पूछा 'Why Delhi In Jail, Why Capital City Of India In Jail.' 'ट्रेन-बसों से लोगों को उतारा जा रहा है. दिल्ली को किला बना दिया है. सब जगह पुलिस. हमारी स्ट्रैटजी दूसरी है. हम चाहते हैं कि 20-30 हजार पुलिसवाले सड़क पर खड़े हों. यह सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है. हम देश को दिखाना चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार, ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट करे.'  

राहुल का दावा- पुलिस वालों ने उनसे शिकायत की

राहुल गांधी ने दावा किया कि उनसे दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और आरएएफ के जवानों ने सरकार की शिकायत की है. राहुल ने कहा, 'पुलिसवाले बड़े डिस्टर्ब हैं. ये कह रहे हैं कि हमसे हिंदुस्तान के युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा है. हमसे युवाओं को रोकने को कहा जा रहा है और हमसे ही आरएसएस और बीजेपी के गुंडों को फ्री घूमने के लिए कहा जा रहा है.' राहुल ने दावा किया कि ये होम मिनिस्ट्री, सीआरपीएफ, दिल्ली पुलिस और आईटीबीपी के अंदर सवाल पूछा जा रहा है.' 

राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार बचेंगे नहीं

राहुल गांधी ने कहा, '50% पुलिसवाले हमसे कह रहे हैं कि जो आप कर रहे हैं, सही कर रहे हैं. करते जाओ. पुलिस, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, हिंदुस्तान की जनता, सारे विपक्षी दल एक तरफ हैं. नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोवाल, ज्ञानेश कुमार, ईसी में 4-5 लोग एक तरफ हैं. हम इसे और बढ़ाते जा रहे हैं.' राहुल गांधी ने कहा, 'दो इलेक्शन कमीशन ने पूछा कि ज्ञानेश कुमार रिजाइन क्यों नहीं कर रहा है?' CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'ज्ञानेश कुमार जी, आप घबराइए मत, हम आपको छोड़ेंगे नहीं. आप बचोगे नहीं, एज ए इलेक्शन कमीशन. ये लाखों लोग आपके बारे में, आपके बिहेवियर के बारे में सवाल पूछ रहे हैं. ये रुकेंगे.' राहुल ने कहा, 'We have information about you. We know your past. We are waiting.' 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES