अंडरवर्ल्ड डॉन के साम्राज्य का अंत, मुंबई में दाऊद के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात
मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी मकान को आज (गुरुवार, 19 नवंबर) BMC ने जमींदोज कर दिया है. मकान की हालत काफी जर्जर हो चुकी थी और उसके कभी भी गिरने का खतरा था. इस खतरे को देखते हुए बीएमसी ने आज मकान को ध्वस्त कर दिया.
Published: Nov 19, 2026, 08:30 IST
| Updated: Nov 19, 2026, 08:50 IST
मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साम्राज्य का अब पूरी तरह से अंत हो गया है. दाऊद के पुश्तैनी मकान को आज (गुरुवार, 19 नवंबर) BMC ने जमींदोज कर दिया है. दरअसल, मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में पकमोडिया एस्टेट में मुसाफिरखाना बिल्डिंग पर BMC ने हथौड़ा चलाया है. जानकारी के मुताबिक, इसी मकान में दाऊद पैदा हुआ था और यहीं से उसने अपनी डी-कंपनी को खड़ा किया था, लेकिन अब उसका घमंड मिट्टी में मिल गया है. इस इमारत से जुड़ी मुसाफिरखाना मस्जिद पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. जबकि इससे पहले बीएमसी ने मस्जिद को भी तोड़ने का नोटिस जारी किया था.
खबर अपडेट हो रही है...