SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहले ट्रक से मारी टक्कर, फिर खंजर निकालकर विधायक पर झपटा! असम में BJP MLA पर हमले से हड़कंप

असम के सोनितपुर में बरचल्ला से बीजेपी विधायक रितु बरन सरमा पर ट्रक से टक्कर के बाद खंजर से हमला करने की कोशिश की गई. विधायक बाल-बाल बचे. पढ़ें पूरी खबर और ताजा अपडेट.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Oct 04, 2026, 22:42 IST | Updated: Oct 04, 2026, 22:45 IST
Image Credit: असम में BJP विधायक रितु बरन सरमाह पर जानलेवा हमला! शराबी ट्रक ड्राइवर ने निकाला खंजर, बाल-बाल बची जान
Join

असम में BJP विधायक रितु बरन सरेराह जानलेवा हमला हुआ. बताया जा रहा है कि एक ट्रक ड्राइवर ने शराब के नशे में उन पर खंजर से हमला करने की कोशिश की. अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हमलावर ने विधायक पर खंजर से वार किया, लेकिन वह इसकी चपेट में आने से बच गईं. घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति संभाली.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस हमले के कारणों और पूरी घटना की जांच कर रही है. असम के सोनितपुर जिले में रविवार को शराब के नशे में होने के आरोप में एक ट्रक ड्राइवर ने बीजेपी विधायक पर हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

सोनितपुर जिले में BJP विधायक पर हमला

गुवाहाटी के सोनितपुर जिले में रविवार को कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक ट्रक ड्राइवर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में भारी हंगामा मच गया. बताया जा रहा है कि यह घटना कई लोगों की मौजूदगी में हुई और इसके बाद ड्राइवर और विधायक के बीच तीखी बहस हुई. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की पहचान बरचल्ला निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रितु बरन शर्मा के तौर पर हुई है.

विधायक के दफ्तर के बाहर की घटना

सोनितपुर के SSP बरुन पुरकायस्थ ने मीडिया से बातचीत में बताया, 'यह घटना विधायक के दफ्तर के बाहर हुई, जहां ट्रक ड्राइवर ने पार्टी कार्यकर्ताओं की खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी. फिलहाल ट्रक ड्राइवर का इलाज चल रहा है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.' वहीं, मीडिया से बात करते हुए BJP MLA ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि सभी पार्टी कार्यकर्ता दफ्तर के अंदर थे. उन्होंने कहा, 'हमें चिंता थी कि स्थिति बिगड़ सकती है, इसलिए हमने पुलिस से ड्राइवर को थाने ले जाकर मामला संभालने को कहा. हमारे पार्टी सदस्य भी उसे स्थिति समझाने और पुलिस का सहयोग करने के लिए कह रहे थे. हमने उससे कहा कि पुलिस जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, वह करेगी.

कॉन्स्टेबल की सूजबूझ से पकड़ा गया आरोपी

हालांकि, एक समय पर उस व्यक्ति ने खंजर निकाला और आक्रामक व्यवहार करने लगा. हमारे पार्टी सदस्यों और वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जबकि पुलिस भी मौके पर मौजूद थी और उसने स्थिति को संभाला.' उन्होंने यह भी बताया कि घटना के दौरान हाथापाई भी हुई, जिसमें दो होम गार्ड घायल हो गए और एक जवान की उंगली में चोट आई. बीजेपी विधायक ने आगे कहा, 'शुरू में पुलिस स्थिति संभाल रही थी. बाद में, जब आम लोगों ने उसे पकड़ लिया, तो हमारे एक कॉन्स्टेबल को एक तरकीब सूझी और उसने उसके चेहरे पर रेत फेंक दी. आंखों में रेत जाने के बाद, उसका ध्यान भटक गया और उसका आक्रामक व्यवहार कम हो गया. इसके बाद पुलिस और अन्य लोग उसे पकड़ने और काबू करने में सफल रहे.'

बरचल्ला से विधायक हैं रितु बरन सरमा

पुलिस के मुताबिक, हमले में बरचल्ला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रितु बरन सरमा को निशाना बनाया गया. घटना विधायक के कार्यालय के बाहर हुई, जहां ट्रक ड्राइवर ने पार्टी कार्यकर्ताओं की खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी. सोनितपुर के एसएसपी बरुण पुरकायस्थ ने बताया कि ड्राइवर का इलाज चल रहा है. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा. विधायक सरमा ने बताया कि घटना के समय पार्टी के सभी कार्यकर्ता कार्यालय के अंदर थे, इसलिए किसी की जान नहीं गई. स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस से ड्राइवर को थाने ले जाने और वहीं कार्रवाई करने को कहा गया.

दो होमगार्ड झड़प में हुए घायल

सरमा के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ता भी ड्राइवर को समझाने और पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए कह रहे थे. लेकिन कुछ देर बाद उसने खंजर निकाल लिया और आक्रामक व्यवहार करने लगा.  इस दौरान हुई हाथापाई में दो होमगार्ड घायल हो गए. इनमें एक होमगार्ड की उंगली में चोट आई है. सरमा ने बताया कि शुरुआत में पुलिस ही स्थिति संभाल रही थी. बाद में कुछ लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया. इसी दौरान एक कांस्टेबल ने उसके चेहरे पर रेत फेंकने का सुझाव दिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES