भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /आंध्र प्रदेश में भारी बवालः पुंगरूर में आगजनी-तोड़फोड़, सांसद मिथुन रेड्डी के काफिले पर भी हमला, TDP कार्यकर्ताओं पर आरोप

आंध्र प्रदेश में भारी बवालः पुंगरूर में आगजनी-तोड़फोड़, सांसद मिथुन रेड्डी के काफिले पर भी हमला, TDP कार्यकर्ताओं पर आरोप

आंध्र प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है. निकाय चुनाव में नामांकन के बीच अन्नामय्या जिले में बड़ा बवाल देखने को मिला. आरोप है कि TDP कार्यकर्ताओं YSRCP सांसद के मिथुर रेड्डी के काफिले पर जानलेवा हमला किया और कई गाड़ियों में आग लगा दी. घटना को लेकर इलाक में काफी तनाव देखने को मिल रहा है.

Written ByK. Raj Mishra
Published: Oct 16, 2026, 01:52 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 02:39 PM IST
joinshare
आंध्र प्रदेश में भारी बवालः पुंगरूर में आगजनी-तोड़फोड़, सांसद मिथुन रेड्डी के काफिले पर भी हमला, TDP कार्यकर्ताओं पर आरोप
Image Credit: पुंगरूर में भारी बवाल (Photo- ANI)

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

आंध्र प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है. निकाय चुनाव में नामांकन के बीच अन्नामय्या जिले में बड़ा बवाल देखने को मिला. आरोप है कि TDP कार्यकर्ताओं ने पुंगनूर के रायचोटी में स्थित YSRCP कार्यालय पर हमला किया और काफी तोड़फोड़ की. आरोप है कि TDP कार्यकर्ताओं YSRCP सांसद के पीवी मिथुन रेड्डी के काफिले पर भी जानलेवा हमला किया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी. घटना को लेकर इलाक में काफी तनाव देखने को मिल रहा है. घटना के बाद घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है.

 

#WATCH | Punganur, Andhra Pradesh: The YSRCP convoy was attacked while party candidates were on their way to file nominations for the local body elections. More details awaited. (Source: YSRCP office) https://t.co/Gmd7nKLjvi

— ANI (@ANI) October 16, 2026

जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे YSRCP सांसद

जानकारी के मुताबिक, YSRCP सांसद पीवी मिथुन रेड्डी अपनी पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में शामिल थे. उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी शामिल हुए थे. सभी लोग नामांकन दाखिल करने जा रहे थे. आरोप है कि नामांकन स्थल पर पहुंचने से पहले ही टीडीपी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया. इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन अचानक से आई भीड़ किसी के रोके नहीं रुकी. YSRCP पार्टी ने इस हमले की निंदा की है. पार्टी ने चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने की अपील की है. YRSCP के सांसद डॉ. एम गुरुमूर्ति ने आरोप लगाया कि टीडीपी पार्टी की सरकार अपने कार्यकर्ताओं को हिंसा करने की छूट दे रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डाली जा सके.

टीडीपी ने YSRCP के आरोपों से इनकार किया

उधर, टीडीपी पार्टी ने इस घटना से खुद को अलग कर लिया है. टीटीडी के पूर्व चेयरमैन भूमाना करुणाकर रेड्डी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि हमलावरों से उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने से सुरक्षा व्यवस्था की सारी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है. उन्होंने राज्य चुनाव आयोग से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने मांग की है कि चुनाव आयोग इस मामले में पुलिस को आपराधिक मामले दर्ज करके दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दे. इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की व्यवस्था करे.

निकाय चुनाव में कब होगी वोटिंग?

चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, आगामी 28 अक्टूबर को राज्य की 13 नगर निगमों, 77 नगरपालिकाओं और 10 नगर पंचायतों में मतदान होगा. इन चुनावों के नतीजे 30 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. उम्मीदवार 18 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Andhra Pradesh News