SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आंध्र प्रदेश में भीषण धमाका: 6 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, मामले की जांच जारी

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी जिले में खनन क्षेत्र में हुए धमाके ने छह लोगों की जान ले ली. इस हादसे के बाद मौके पर चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल नजर आया. फिलहाल धमाके की वजह और मृतकों की पहचान का खुलासा नहीं हो पाया है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 24, 2026, 11:34 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 12:33 PM IST
Image Credit: माइनिंग साइट में हादसा (ANI)
Join

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के अनंतगिरि मंडल में पिनाकोटा के पास एक माइनिंग साइट पर हुए भीषण धमाके में छह लोगों की मौत हो गई. विस्फोट की आवाज काफी दूर तर सुनाई दी. हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया. धमाके की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम ने काम शुरू कर दिया. पुलिस ने बताया कि अल्लूरी में सड़क चौड़ी करने के काम के दौरान विस्फोटक सामग्री के गलत तरीके से फटने (मिसफायर होने) से ये हादसा हुआ. 

इस धमाके में दो वाहन नष्ट हो गए. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया, 'इस हादसे में ड्राइवर और तीन मजदूरों की मौत हो गई. वहीं विपरीत दिशा से आ रहे एक शिक्षक की भी जान चली गई.' 

कैसे हुआ हादसा?

यह भीषण धमाका सड़क चौड़ी करने के लिए चट्टानों को उड़ाने के दौरान हुआ. धमाके के बाद काफी देर तक काले धुएं का गुबार मौके पर देखा गया. पुलिस ने बताया, 'घाट रोड पर चट्टानों को उड़ाने के लिए जिलेटिन स्टिक से लैस एक विशेष उपकरण का इस्तेमाल किया गया था. हालांकि, धमाके के दौरान यह उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाया (मिसफायर हो गया). अब पुलिस इस उपकरण की कार्यक्षमता की जांच भी कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसे किसी हादसे को रोका जा सके.

मृतकों का आंकड़ा बढ़ा

स्थानीय राजस्व अधिकारी और मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव अभियान शुरू करते हुए अस्पताल प्रशासन को मामले की खबर दी. पुलिस ने अपने शुरुआती बयान में ये भी कहा था कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. 6 मौतों की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों के शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है. पहले कहा गया था कि ये धमाका उस गाड़ी में हुआ जिसमें भारी मात्रा में डीजल लदा था.

मृतकों की पहचान बाकी

इस हादसे की जानकारी देते हुए जिले के एसपी अमित बरदार ने बताया कि घटना उनके दफ्तर से काफी दूर उस जगह हुई, जहां काम करने वाले लोग वाहनों में ईंधन भरने के लिए ड्रमों में डीजल भरकर ले जाते हैं. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. मामले की जांच जारी है. 

वहीं राज्य की गृह मंत्री अनिता ने इस हादसे को लेकर कलेक्टर और एसपी से बात करके, घायलों के समुचित इलाज के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों की मदद करेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES