SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमृतसर में मिले RPG-22 से आर्मी बेस उड़ाने की थी साजिश! पूछताछ में मुख्य आरोपी गुरकिरपाल ने उगले बड़े राज

इस मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. उनके पास से ड्रग्स के अलावा रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) जैसे खतरनाक सैन्य हथियार मिले थे.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Nov 12, 2026, 03:17 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 03:24 PM IST
Image Credit: अमृतसर RPG बरामदगी मामले में बड़ा खुलासा...
Join

अमृतसर में 10 नवंबर को बरामद हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) और हैंड ग्रेनेड के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है.  पकड़े गए मुख्य आरोपी गुरकिरपाल सिंह उर्फ गुरपाल (निवासी गांव चीचा) ने पूछताछ में कई राज उगले हैं. सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने कबूल किया है कि इन खतरनाक हथियारों से किसी बड़े सैन्य ठिकाने या किसी राजनीतिक पार्टी के दफ्तर को उड़ाने की साजिश रची जा रही थी. ये भी खुलासा हुआ है कि जब्त किए गए हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए थे.

दरअसल, अमृतसर ग्रामीण पुलिस और एक केंद्रीय एजेंसी ने एक जॉइंट ऑपरेशन के तहत इसे पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने इस मामले में कुल 7 आरोपियों को दबोचा था, जिनेक पास से हथियारों का एक जखीरा जब्त किया गया था. मंगलवार को पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी.

आरोपियों के पास से क्या मिला था?

पुलिस ने बताया था कि आरोपियों के पास से एक RPG (22 NETTO), दो अवैध पिस्तौल और 106 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे. हथियारों के अलावा उनके पास से 7 किलो से ज्यादा हेरोइन, 5 किलो से ज्यादा अफीम, करीब ढाई किलो आइस (ड्रग्स), एक ड्रोन, एक जीपीएस ट्रैकर और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए थे.

कितना खतरनाक है बरामद RPG-22?

जब्त किया गया RPG-22 कोई मामूली हथियार नहीं, बल्कि यह एक बेहद शक्तिशाली एंटी-टैंक हथियार है, जिसकी मारक क्षमता करीब 250 मीटर तक है. यह 133 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से अपने निशाने पर वार करता है.

विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क

जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए सभी आरोपी सीमा पार बैठे अपने आकाओं और हैंडलर्स के लगातार संपर्क में थे. यही विदेशी हैंडलर्स पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में आधुनिक हथियार और नशीले पदार्थों को भिजवा रहे थे.

इस मामले में पुलिस अब पूरे रैकेट की कड़ियों को जोड़ने में जुट चुकी है. पुलिस जांच के दौरान इस सिंडिकेट से जुड़े बाकी चेहरों को भी जल्द से जल्द बेनकाब करने की कोशिश में है.

ये भी पढ़ें: 'अंकल बैड टच कर रहे थे': हाथ कटा, सिर पर लगे 12 टांके; युवती संग हैवानियत से कांपी मुंबई लोकल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES