SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुंबई मेयर कार्यालय और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, E-mail में 'जलसा' और 'दलजीत दोसांझ' का भी जिक्र

एक ईमेल के जरिए अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जानकारी के मुताबिक, स्मिथ जॉनसन नाम के व्यक्ति की ईमेल आईडी से भेजा गया है. धमकी से सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 23, 2026, 01:57 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 02:23 PM IST
Image Credit: अमिताभ बच्चन (Photo- AFP)
Join

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद अब बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन को धमकी मिली है. एक ईमेल के जरिए अमिताभ के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ईमेल में जलसा के साथ-साथ मुंबई मेयर कार्यालय, एक स्कूल और दिलजीत दोसांझ का नाम लिखा है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (23 अक्टूबर) सुबह 11:31 बजे भेजा गया. इसमें मुंबई मेयर कार्यालय में दोपहर 3:11 बजे धमाका करने और दोपहर 1:11 बजे एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इस मेल में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का नाम भी लिखा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, स्मिथ जॉनसन नाम के व्यक्ति की ईमेल आईडी से भेजा गया है. धमकी से सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है.

धमकी मिलने से मुंबई पुलिस में मचा हड़कंप

मेयर कार्यालय को धमकी भरा ईमेल मिलने से मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया. मुंबई पुलिस ने पुलिस ने कार्यालय के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मेयर कार्यालय को एक ईमेल मिला है, जिसमें कार्यालय के अलावा 3-4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. उन्होंने कहा कि यह तीसरी बार है, जब मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

ईमेल में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का स्लोगन

सूत्रों के मुताबिक, स्मिथ जॉनसन नाम के व्यक्ति की ईमेल आईडी से मुंबई की मेयर रितु राजेश तावड़े, नगर सेविका रितु तावड़े और नगर सेवक संजय शंकर घाड़ी को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. ईमेल में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ लिखने के साथ लोगों को अपने बच्चों को बचाने की चेतावनी दी गई थी. इसमें 1984 के सिख नरसंहार का जिक्र करते हुए ‘खून का बदला खून’ का उल्लेख किया गया है. इस ईमेल में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है.

अमिताभ बच्चन का बंगला भी निशाने पर?

ईमेल में 31 अक्टूबर को बांद्रा स्थित अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास ‘जलसा’ पर ग्रेनेड हमले की धमकी दी गई है. इसके अलावा 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में पंजाबी गायक और अभिनेता दलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को निशाना बनाने की धमकी दी गई है. ईमेल में रेसकोर्स में बम धमाके और दलजीत दोसांझ को निशाना बनाने की बात भी लिखी गई है. ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा का नाम लेते हुए कुछ व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं. हालांकि, ईमेल में किए गए दावों और धमकी की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

टाइगर श्रॉफ कांड से डर का माहौल

धमकी भरे ईमेल को लेकर BMC सुरक्षा अधिकारी महेश चौधरी ने बताया कि कोई बम नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि हमें एक धमकी मिली थी, इसलिए हमने जांच की, लेकिन कुछ भी नहीं मिला. उधर, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है. मुंबई पुलिस की टेंशन इसलिए बढ़ गई, क्योंकि हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. घटना में अब तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. वहीं, इस घटना को लेकर बॉलीवुड कलाकारों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केसः लॉरेंस गैंग में 'वूमेन बिग्रेड' का बड़ा खुलासा! राधा-बबीता के बाद एक और महिला गिरफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES