SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

देर रात कट्टे से आ रही थी दुर्गंध, पास जाकर देखा तो बाहर निकली थीं टांगें, मिला शव

यमुनानगर के एक गांव के पास प्लास्टिक के कट्टे से एक व्यक्ति का श मिला है. शव से बहुत तेज दुर्गंध आ रही थी. इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. अभी फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 18, 2026, 01:55 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 02:01 PM IST
Image Credit: Zee media file photo
Join

यमुनानगर के बुढ़िया रोड से खारवन  की ओर जाने वाले रास्ते पर नाएगांव के पास देर रात प्लास्टिक के कट्टे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव से दूर तक दुर्गंध आने के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बुढ़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना वाली जगह की जांच करवाई. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला? 
जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े एक प्लास्टिक के कट्टे से दुर्गंध आने पर संदेह जताया. जब उन्होंने पास जाकर देखा तो कट्टे से एक व्यक्ति की टांगें बाहर निकली हुई थीं. इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने संबंधित बुढ़िया थाना पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम घटना वाली जगह पर पहुंची.

जांच में क्या आया सामने?  
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए जांच की. प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की हत्या तेजधार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मृतक की पहचान की जा रही है
राहगीर कृष्णा देवी और रीना देवी सहित थाना प्रभारी लखविंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को शव मिलने की सूचना राहगीरों के माध्यम से मिली थी. फिलहाल मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया ब्लाइंड मर्डर के रूप में देखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है.

ये भी पढ़ें- सुबह-सुबह पंचकूला में भीषण हादसा, बाइक सवार की मौत, कार छोड़कर भागे दो लोग

रात सड़क किनारे कट्टे में शव मिलने की घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना, हत्या के कारणों का पता लगाना और इस वारदात में शामिल लोगों तक पहुंचना है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति साफ हो पाएगी.

(यमुनानगर से कुलवंत सिंह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES