SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Haryana में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, 24 अक्टूबर को इन 3 जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 7 दिन के मौसम का हाल

हरियाणा में सुबह-शाम ठंडक बढ़ने लगी है और कई शहरों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर को बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. ऐसे में जानें 22 से 28 अक्टूबर तक हरियाणा में मौसम कैसा रहने वाला है.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 21, 2026, 05:59 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 06:03 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

हरियाणा में मौसम बदलने लगा है. सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. इसके बावजूद कई शहरों में रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है. इसलिए आने वाले दिनों में हल्की ठंड का असर और महसूस हो सकता है.

20 से 23 अक्टूबर तक मौसम सूखा रहेगा
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 20 से 23 अक्टूबर के बीच हरियाणा में मौसम काफी हद तक सूखा रहने की उम्मीद है. इस दौरान कोई खास बारिश होने के संकेत नहीं हैं. कुछ जगहों पर आसमान में बादल छा सकते हैं. उत्तर-पश्चिमी हवाएं सुबह और शाम को ठंड बढ़ा सकती हैं. इस बीच दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

24 अक्टूबर को इन जिलों में बूंदाबांदी की उम्मीद
अनुमान के मुताबिक, 24 अक्टूबर को पश्चिमी हरियाणा के कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है. सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की उम्मीद है. हालांकि, इन जिलों में बारिश सीमित इलाकों तक ही सीमित रहने की संभावना है. आमतौर पर राज्य के दूसरे हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

उत्तर-पश्चिमी हवाएं ठंड बढ़ाएंगी
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से राज्य में 22 अक्टूबर तक मौसम काफी हद तक सूखा रहने की उम्मीद है. इस दौरान हल्के बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम हवाएं चलने की उम्मीद है. दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में गिरावट से सुबह और शाम को ठंडक बढ़ने की उम्मीद है.

मौसम में इस बदलाव के कारण लोगों को सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि, बारिश और तापमान की स्थिति हर जिले में अलग-अलग हो सकती है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम?
22 अक्टूबर के दिन की शुरुआत हल्की ठंड से हो सकती है. दिन का तापमान और आसमान का हाल हर जिले में अलग-अलग हो सकता है. 
23 अक्टूबर के दिन सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है. दिन का मौसम तापमान, हवा और बादलों पर निर्भर करेगा.
24 अक्टूबर से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इस दिन बारिश होने के अनुमान है. 
25 अक्टूबर के दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन कुछ जिले में बारिश या तेज हवाओं की चेतावनी जारी की जाती है. 
26 अक्टूबर को मौसम सुहावना रहेगा, सुबह और रात का तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक महसूस होगी. 
27 अक्टूबर को मौसम बदलने के साथ, सुबह और शाम को ठंड बढ़ने की संभावना है. हालांकि, तापमान में कितनी गिरावट होगी.
28 अक्टूबर के दिन ठंड बढ़ने या बारिश होने के बारे में कोई भी आसार नहीं हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES