SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Haryana में सर्दी ने दी दस्तक, 5 डिग्री तक गिरा तापमान; जानें अगले 7 दिन का मौसम

हरियाणा में बारिश के बाद कई शहरों में सीजन का पहला कोहरा छाया और अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में जानें कि आखिर 24 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 17, 2026, 06:02 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 06:15 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

हरियाणा में पिछले तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बाद मौसम बदलने लगा है. शनिवार सुबह राज्य के हिसार, भिवानी, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों कई शहरों में कोहरा छाया रहा. दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के सोनीपत और पानीपत में भी हल्का कोहरा छाया रहा. मौसम में इस बदलाव से सुबह और शाम को ठंड का एहसास हुआ. ऐसे में जानें कि आखिर आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

बूंदाबांदी और अधिकतम तापमान में गिरावट
शुक्रवार को हरियाणा के सात जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में हल्की बूंदाबांदी हुई. बारिश और बादलों की वजह से पूरे राज्य में तापमान में गिरावट आई. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. इशके प्रभाव से दिन में गर्मी भी पहले से कम रही है.

मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर के लिए हरियाणा में बारिश या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद आने वाले दिनों में बारिश कम होने और आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है. जिससे दिन का तापमान में फिर से हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है, जबकि रात का तापमान धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है. इससे सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास होगा.

मौसम के अनुमान के मुताबिक, 24 अक्टूबर के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसका असर हरियाणा और दिल्ली-NCR तक ही रहने की संभावना है. इस असर से उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है. फिलहाल, राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. मौसम की स्थिति में कोई भी बदलाव तापमान और आसमान की स्थिति पर असर डाल सकता है.

अगले 7 दिन तक कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम का हाल:
18 अक्टूबर को दिन में मौसम ज्यादातर साफ और धूप वाला रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 30–32°C के आसपास रहने की उम्मीद है.

19 अक्टूबर को राज्य के कई इलाकों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. दिन का तापमान 28–32°C के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है.

20 अक्टूबर को मौसम में किसी बड़े बदलाव का कोई साफ संकेत नहीं है. ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान 28–32°C के आसपास रहने की उम्मीद है.

21 अक्टूबर को कई जिलों में मौसम सूखा और धूप वाला रहने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान 29–33°C के आसपास रहने की उम्मीद है.

22 अक्टूबर को दिन में धूप खिलने की उम्मीद है और तापमान में हल्की बढ़त की उम्मीद है. कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 30–34°C के आसपास रह सकता है.

23 अक्टूबर को ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और दिन का तापमान 29–33°C के आसपास रहने की उम्मीद है.

24 अक्टूबर को कुछ अनुमानों में बादल और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है, जबकि कुछ में मौसम काफी साफ रहने का संकेत दिया गया है
ये भी पढ़ें: Delhi-NCR में अगले 6 दिन मौसम देगा राहत या बढ़ाएगा ठंड? IMD का आ गया नया अपडेट!. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES