भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /हरियाणा
  • /दिल्ली रिश्तेदार को छोड़ने जा रहे थे... रास्ते में काल बनी टक्कर, सोनीपत में 3 की मौत

दिल्ली रिश्तेदार को छोड़ने जा रहे थे... रास्ते में काल बनी टक्कर, सोनीपत में 3 की मौत

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ब्रेजा कार सवार दो दोस्तों तेजवीर और कृष्ण समेत दिल्ली की रहने वाली स्वीटी की मौत हो गई. पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है.

Written ByRenu Akarniya
Published: Oct 25, 2026, 04:09 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 04:16 PM IST
joinshare
दिल्ली रिश्तेदार को छोड़ने जा रहे थे... रास्ते में काल बनी टक्कर, सोनीपत में 3 की मौत
Image Credit: दिल्ली रिश्तेदार को छोड़ने जा रहे थे... रास्ते में काल बनी टक्कर, सोनीपत में 3 की मौत

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

हरियाणा के सोनीपत में बड़वासनी गांव के पास गोहाना रोड पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ब्रेजा कार सवार दो दोस्तों और एक महिला की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि कार सवार 3 की मौत मौके पर ही हो गई. पुलिस ने मृतकों की पहचान बड़वासनी के रहने वाले तेजवीर, कृष्ण और दिल्ली के नंगली सकरावती की रहने वाली स्वीटी के रूप में की है.

रिश्तेदार को दिल्ली छोड़ने जाते समय हुआ हादसा 
तेजवीर गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता था. वह अपने दोस्त कृष्ण के साथ मिलकर यह काम करता था. शनिवार को तेजवीर की रिश्तेदार स्वीटी बड़वासनी स्थित उसके घर आई हुई थी. तेजवीर और कृष्ण अपनी ब्रेजा कार में स्वीटी को दिल्ली छोड़ने के लिए निकले थे. इसी दौरान बड़वासनी से गोहाना की तरफ जाते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

कार में ही मृत मिले तीनों, मौके पर नहीं मिला चश्मदीद
हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार मिली, जिसमें दो पुरुष और एक महिला मृत अवस्था में थे. मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला. पुलिसकर्मियों ने तीनों शवों को कार से बाहर निकाला और पहचान के बाद नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया. सदर थाना पुलिस हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.

फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार साइकिल को मारी टक्कर
इससे पहले, फरीदाबाद में एक तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी. आरोप है कि टक्कर लगने के बाद व्यक्ति कार के नीचे फंस गया. करार चालक घायल की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया.

कार के नीचे फंसा साइकिल सवार
करीब 10 मिनट तक घायल कार के नीचे फंसा रहा. परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार को धक्का देकर घायल को बाहर निकाला. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

काम से लौटते समय हुआ हादसा 
घायल की पहचान संजीव कुमार साह के रूप में हुई. उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली हैं और परिवार के साथ सेक्टर-85 स्थित बीपीटीपी में रहती हैं. वह घरों में झाड़ू-पोंछा लगाने का काम करती हैं. शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात करीब 9:18 बजे उनके पति काम से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सी ब्लॉक में सफेद रंग की मारुति ग्रैंड विटारा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

नशे में कार चालक, घायल को कार के नीचे छोड़कर हुआ फरार
आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था और हादसे के बाद घायल को कार के नीचे छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने अस्पताल से घायल की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की, जिसमें ठुड्डी, सिर, हाथ और दोनों घुटनों सहित शरीर पर पांच चोटें दर्ज थीं. इसके बाद खेड़ीपुल थाना पुलिस ने भी कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया.

ये भी पढ़ें: पत्नी को बचाने के लिए किया कॉल, उसी ने कर दी हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

(ANI इनपुट के साथ जयदीप राठी की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source