SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुबह-सुबह पंचकूला में भीषण हादसा, बाइक सवार की मौत, कार छोड़कर भागे दो लोग

हरियाणा के पंचकूला से एक मामला सामने आया है, जहां सेक्टर-21 फ्लाईओवर के पास 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मृतक की पहचान 37 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 18, 2026, 12:41 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 12:53 PM IST
Join

पंचकूला के सेक्टर-21 फ्लाईओवर के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद नंबर की एक गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 37 वर्ष बताई जा रही है.

घर में कितने लोग हैं? 
जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र खड़क मंगोली गांव से पंचकूला के पीरमुछल्ला स्थित अकादमी में अपने काम पर जा रहा था. जैसे ही वो सेक्टर-21 फ्लाईओवर पर चढ़ने लगा. इसी दौरान वो गाड़ी की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी जान चली गई. मृतक के परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

गाड़ी में शराब की बोतल मिला
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद गाड़ी के अंदर शराब की बोतल और नमकीन मिलने की बात सामने आई है. हालांकि, गाड़ी में सवार लोग शराब के नशे में थे या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. बताया जा रहा है कि गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गए.

पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुआ हादसा
हादसे का स्थान सेक्टर-21 महेशपुर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पोस्टमार्टम और जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें- नकली बीज से बर्बाद हुई फसल, 3 साल काटे कोर्ट के चक्कर, फैसला आया तो रह गया हैरान

नशे में ड्राइविंग पर कब लगेगी लगाम?
इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों और नशे में गाड़ी चलाने की आशंका को लेकर सवाल खड़े किए हैं. अगर गाड़ी में शराब की बोतल मिलने की बात सही साबित होती है, तो पुलिस के लिए ये जांच का अहम बिंदु होगा. सवाल ये भी है कि सड़क सुरक्षा के लिए लगातार कार्रवाई के बावजूद ऐसे हादसों पर प्रभावी रोक कैसे लगेगी? फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों और गाड़ी सवार लोगों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

(पंचकूला से दिव्या रानी की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES