App

पंचकूला में स्कूल में KG की बच्ची पर बेरहमी से हमला, पत्थरों से मारने के बाद घसीटता रहा तीसरी का छात्र

पंचकूला के एक स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की स्पेशल चाइल्ड बच्ची पर पत्थर और गमले से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बच्ची को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया.

पंचकूला में स्कूल में KG की बच्ची पर बेरहमी से हमला, पत्थरों से मारने के बाद घसीटता रहा तीसरी का छात्र
Image Credit: पंचकूला में स्कूल में KG की बच्ची पर बेरहमी से हमला, पत्थरों से मारने के बाद घसीटता रहा तीसरी का छात्र

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां स्कूल परिसर के अंदर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक विद्यार्थी ने KG कक्षा की एक स्पेशल चाइल्ड बच्ची पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

KG की बच्ची पर पत्थर और गमले से बच्चे ने किया हमला 
घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी बच्चे ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और इसके बाद गमला उठाकर उसे चोटें पहुंचाईं.

घायल बच्ची को काफी देर तक घसीटता रहा आरोपी बच्चा 
मिली जानकारी के अनुसार, हमला यहीं नहीं रुका. आरोपी बच्चा घायल बच्ची को काफी देर तक घसीटता रहा. बताया जा रहा है कि बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी उस पर पत्थरों से हमला किया जाता रहा. घटना के समय जब लोगों ने बच्ची को खून से लथपथ हालत में देखा तो स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

बच्ची की हालत गंभीर
स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद बच्ची को आनन-फानन में सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है.

स्कूल पहुंची पुलिस, हमले की वजह खंगाल रही टीम
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे. पुलिस स्कूल प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

जांच में जुटी पुलिस, बच्ची की माता-पिता से पूछताछ जारी
वहीं, हमला करने वाले बच्चे के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन परिस्थितियों में इतनी छोटी उम्र के बच्चे ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया. स्कूल के अंदर हुई इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

(दिव्या राणा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More