App

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में खाने को लेकर आधी रात हंगामा, छात्रों ने बैरियर बंद कर किया प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में देर रात हॉस्टल के छात्रों ने खाने की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया. छात्रों ने मुख्य बैरियर बंद कर नारेबाजी की, जिससे सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं. छात्रों का आरोप है कि मेस की फीस देने के बावजूद उन्हें अच्छा खाना नहीं मिल रहा है.

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में खाने को लेकर आधी रात हंगामा, छात्रों ने बैरियर बंद कर किया प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में देर रात हॉस्टल के छात्रों ने मुख्य बैरियर बंद कर प्रोटेस्ट किया और नारेबाजी की. स्टूडेंट्स का गुस्सा खाने की क्वालिटी को लेकर फूटा. छात्रों का आरोप है कि मेस में निर्धारित राशि देने के बावजूद उन्हें अच्छे क्वालिटी का खाना नहीं मिल रहा है. सूचना मिलने के बाद सिक्योरिटी कर्मचारियों और हॉस्टल वार्डन ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे. पुरुष छात्रावास के मुख्य बैरियर पर इकट्ठा हुए छात्रों ने बैरियर बंद कर नारेबाजी की, जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं.

कितना लगता है फीस?
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि वो हर रोज मेस के लिए 114 रुपये देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अच्छी क्वालिटी का खाना नहीं मिल रहा. छात्रों ने आरोप लगाया कि रोटियों में आटा झड़ता है, सब्जियां खाने लायक नहीं होतीं और दाल भी पतली मिलती है. छात्रों ने मांग की कि उनकी शिकायतों का गंभीरता से समाधान किया जाए और खाने की गुणवत्ता में सुधार किया जाए.

छात्रों को समझाने का प्रयास
प्रदर्शन के दौरान नरहरि, भीम, प्रताप और रणवीर समेत कई हॉस्टलों के छात्र मौजूद रहे. सिक्योरिटी कर्मचारियों और हॉस्टल वार्डन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे. करीब डेढ़ से 2 घंटे तक बैरियर पर हंगामा चलता रहा. छात्रों ने मौके पर चीफ वार्डन को बुलाने की मांग भी की.

भोजन की क्वालिटी का जायजा लिया
पिछले महीने विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर वीरेंद्र पाल ने भी हॉस्टल का दौरा कर भोजन की क्वालिटी का जायजा लिया था. उन्होंने भीम भवन छात्रावास की मेस में विद्यार्थियों के साथ दोपहर का भोजन किया और छात्रों से बातचीत कर मेस और दूसरी व्यवस्था की जानकारी ली थी. वहीं, 14 सितंबर को स्पोर्ट्स हॉस्टल के छात्र भी भोजन की व्यवस्था को लेकर बैरियर पर प्रदर्शन कर चुके हैं. उनका कहना था कि मेस की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण उन्हें भोजन के लिए दूसरे हॉस्टल में जाना पड़ता है.

गुणवत्ता और व्यवस्था पर सवाल
अब एक बार फिर छात्रों के प्रदर्शन ने विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. छात्रों को उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान करेगा और मेस में मिलने वाले भोजन की क्वालिटी में सुधार किया जाएगा.

फिलहाल छात्रों की मांग है कि हॉस्टल में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाया जाए, ताकि उन्हें निर्धारित राशि खर्च करने के बावजूद खाने को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े. अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की इन मांगों पर क्या कदम उठाया है.

(कुरुक्षेत्र से दर्शन कैट की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More